फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tricolor campaign will be run in 254 mandals of 17 districts

Kanpur News: 17 जिलों के 254 मंडलों में चलाएंगे तिरंगा अभियान

Mon, 04 Aug 2025 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Tricolor campaign will be run in 254 mandals of 17 districts
कानपुर। भाजपा की ओर से शुरू किया जाने वाला हर हर घर तिरंगा अभियान कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों के 254 मंडलों में चलाया जाएगा। यह जानकारी पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने दी है। इस संबंध में रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यशाला में शामिल होकर लाैटे पाल ने बताया कि यह अभियान 5 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

बताया कि पांच और छह को जिला और सात-आठ को मंडल स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित होंगी। 10 से लेकर 12 अगस्त तक मंडलों में यात्रा निकालेंगे। 13 व 14 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान का औपचारिक शुभारंभ होगा, जिसमें हर घर पर राष्ट्रध्वज लगाया जाएगा। 17 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों में मौन जुलूस,विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी,संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं शहीद परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा। इस माैके पर महामंत्री पूनम द्विवेदी, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, उपेंद्र पासवान, रेणुका सचान, युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू सहित सभी जिलों के अध्यक्ष एवं अभियान के जिला संयोजक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed