फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tribute to Shriprakash Jaiswal Raja Murad said he was my close friend Satish Mahana called him strong leader

UP: श्रीप्रकाश जयसवाल को दी श्रद्धांजलि, रजा मुराद बोले- मेरे अभिन्न मित्र थे, सतीश महाना ने मजबूत नेता बताया

Sat, 29 Nov 2025 04:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Nov 2025 04:53 PM IST
सार

Kanpur News: पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और कांग्रेस नेता रजा मुराद समेत कई राजनेताओं ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्रीप्रकाश को शांत और मजबूत नेता बताया।

विज्ञापन
Tribute to Shriprakash Jaiswal Raja Murad said he was my close friend Satish Mahana called him strong leader
सतीश महाना विधानसभा अध्यक्ष - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल के शुक्रवार को 81 वर्ष की आयु में हुए निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और कांग्रेस नेता रजा मुराद समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन
Trending Videos

Tribute to Shriprakash Jaiswal Raja Murad said he was my close friend Satish Mahana called him strong leader
कांग्रेस नेता और अभिनेता राज बब्बर - फोटो : amar ujala

रजा मुराद बोले- हम दोनों ने खूब साथ काम किया
वहीं, कांग्रेस नेता और अभिनेता रजा मुराद ने श्रीप्रकाश जायसवाल को अपना अभिन्न मित्र बताते हुए इसे व्यक्तिगत क्षति बताया। उन्होंने कहा कि  सदैव शांत और कभी भी हालात से विचलित न होने वाले मजबूत नेता थे श्रीप्रकाश जायसवाल। मेरे अभिन्न मित्रों में से एक। हम दोनों ने खूब साथ काम किया। मैं हमेशा उनकी सौम्यता और दूरदर्शिता से प्रभावित हुआ। उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सह पाने की शक्ति दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed