फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur History sheeters shot young man after assaulting him he sustained gunshot wound to abdomen

कानपुर गोलीकांड: हिस्ट्रीशीटरों ने मारपीट के बाद युवक को मारी गोली, पेट में गोली लगने से घायल, हैलट में भर्ती

Sun, 11 Oct 2026 10:13 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 11 Oct 2026 10:13 AM IST
सार

Kanpur News: चमनगंज थाना क्षेत्र के नाला रोड पर देर रात आपसी विवाद के बाद बदमाशों ने युवक पर गोलियां चला दीं। पेट में गोली लगने से घायल युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी रियाज खटोला को गिरफ्तार कर उसके पास से असलहा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Kanpur History sheeters shot young man after assaulting him he sustained gunshot wound to abdomen
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चमनगंज थाना क्षेत्र के नाला रोड पर देर रात विवाद के बाद असलहों से लैस हमलावरों ने शहजाद आलम (29) से मारपीट के बाद को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे हैलट में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। संवेदनशील इलाके में घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रियाज खटोला नाम के युवक को पकड़ लिया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नाला रोड पर देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और कहासुनी हुई थी। इसी दौरान गोली चलने से शहजाद आलम घायल हो गया। गोली उसके पेट में लगी। गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे। पीड़ित परिवार ने गोलीकांड में दो हिस्ट्रीशीटरों के नाम बताए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos





रियाज समेत अन्य संदिग्धों की तलाश
परिवार का आरोप है कि विवाद के बाद हमलावरों ने शहजाद को निशाना बनाकर गोली मारी। हालांकि, गोली किसने चलाई और वारदात के पीछे की वजह क्या थी। इसकी पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस रियाज समेत अन्य संदिग्धों की तलाश के साथ ही विवाद की वजह और गोली चलाने वाले की भूमिका की जांच की जा रही है। घायल का हैलट में उपचार जारी है।

विज्ञापन

चमनगंज थाना क्षेत्र में रात करीब दो बजे मारपीट और गाली-गलौज के दौरान तीन लोगों ने एक व्यक्ति पर गोली चलाई, जिससे शहजाद आलम घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।  -डॉ. अर्चना सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त, सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed