फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tribute paid to the former Chairman of the Elders Committee.

Kanpur News: एल्डर्स कमेटी के पूर्व चेयरमैन को दी श्रद्धांजलि

Wed, 30 Sep 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the former Chairman of the Elders Committee.
कानपुर। कचहरी में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रहे वरिष्ठ अधिवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव की श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें अधिवक्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव ने अधिवक्तावृत्ति में हरिश्चंद्र के योगदान को बताया। हरिश्चंद्र वर्ष 1986 में बार एसोसिएशन के महामंत्री रहे थे। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रवीण फाइटर, पं.रवींद्र शर्मा, उमेश शुक्ल, संजीव कपूर, राकेश सिद्धार्थ, शिवम गंगवार, वीर जोशी, साजिद खान आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन




हिंदी पखवारे पर कचहरी में मना काव्य उत्सव
कानपुर। हिंदी विधि प्रतिष्ठान कानपुर और बार एसोसिएशन व लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पखवाड़े का आयोजन हुआ। इसमें मंगलवार को बार एसोसिएशन के राम अवतार महाना हॉल में काव्य उत्सव मनाया गया। अंसार कम्बरी, मनीष मीत, नीरज श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, प्रतिमा दीक्षित आदि ने अपनी कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता जिला जज अनमोल पाल व संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय मिश्रा ने किया। हिंदी विधि प्रतिष्ठान के सदस्य व अपर जिला जज अनुपम सिंह, अपर जिला जज सुभाष सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा व महामंत्री राजीव यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed