{"_id":"68c487826c4c74733c080ebb","slug":"trials-for-table-tennis-from-15th-and-for-wrestling-from-22nd-in-kanpur-kanpur-news-c-362-1-ka11003-131081-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर में टेबल टेनिस के लिए 15 और कुश्ती के लिए ट्रायल 22 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर में टेबल टेनिस के लिए 15 और कुश्ती के लिए ट्रायल 22 से
विज्ञापन
कानपुर। खेल निदेशालय उप्र की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर प्रदेश स्तरीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक आगरा में होगी। इसमें शहर के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
जिलास्तरीय चयन ट्रायल 15 सितंबर को शाम चार बजे और मंडल स्तरीय 16 सितंबर को शाम चार बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम के टेबल टेनिस हॉल में होगा। इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए करने के लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय ग्रीनपार्क में संपर्क कर सकते हैं।
वहीं प्रदेशस्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता 27 से 29 सितंबर तक गोरखपुर में होगी। महिला व पुरुष दोनों वर्गों में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। जिलास्तरीय ट्रायल 22 सितंबर को सुबह 10 बजे और मंडल स्तरीय 23 सितंबर को दोपहर तीन बजे से राज नारायण खेल विकास संस्थान लाल्हेपुर उदयपुर कानपुर में होगा।
विज्ञापन
यह जानकारी उप क्रीड़ाधिकारी ग्रीनपार्क अमित पाल ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए कुश्ती प्रशिक्षक रामसजन यादव से मोबाइल नंबर 7376320146 पर संपर्क कर सकते हैं।