फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trees and plants get destroyed due to fire

Kanpur News: आग लगने से पेड़-पोधे जलकर नष्ट

Mon, 08 Apr 2024 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Trees and plants get destroyed due to fire
चकरनगर। कुंदौल गांव के पास खेतों में खड़े पेड़-पौधों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचीं दमकल विभाग गाड़ियां रास्ता न होने से आग के पास तक नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। देर शाम तक आग धधकती रनत। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब पांच बजे मकरंदी के खेत में खडे पेड़-पौधों में आग धधकने लगी। ग्रामीण जब तक कुछ समझते तब तक आग सुखराज व बृजराज, अनूप, पप्पू, सुदामा व तारा सिंह के खेतों में फैल गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां रास्ता न होने के कारण गांव के पास ही खड़ी रही। लेकिन मौके पर पहुंचे एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया के निर्देश में पुलिस व स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे सैंक्चुअरी रेंजर कोटेश त्यागी व ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद गांव की तरफ बढ़ रही भीषण आग पर काबू पा लिया। लेकिन देर शाम तक खेतों की तरफ बढ़ती आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

बताया गया कि करीब डेढ़ हेक्टेयर भूमि में खड़े पेड़ पौधे भीषण आग ने नष्ट कर दिए। खेतों की ओर से जंगल की तरफ बढ़ती आग को देखकर सैंक्चुअरी विभाग के अधिकारियों की चिंता की लकीरें बढ़ती जा रही हैं। एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया ने बताया कि गांव की तरफ से आग पर काबू पा लिया गया है, खेतों की तरफ बढ़ती आग पर राजस्व, पुलिस व सैंक्चुअरी की टीम आग बुझाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed