{"_id":"5d4c29448ebc3e6cc17cbd62","slug":"tree-plantation-drive-in-uttar-pradesh-on-9th-august-the-kranti-diwas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर कला होगा पौधरोपण महाकुंभ, रोपित होंगे 40.67 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर कला होगा पौधरोपण महाकुंभ, रोपित होंगे 40.67 लाख पौधे
Thu, 08 Aug 2019 07:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 08 Aug 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
मौके पर डीएम सीडीओ एवं अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को पौधरोपण महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एक साथ सूबे में 22 करोड़ पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। जिले में 40 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन का बिगुल फूंका था।
प्रदेश सरकार ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए वृक्षारोपण महाकुंभ आयोजित करने की योजना तैयार की है। महाकुंभ का आयोजन चुनावी पैटर्न (इलेक्शन मोड) पर कराया जाना है। पूरे जिले को चुनाव की तरह ही जोनल व सेक्टर में विभाजित किया गया है। न्याय पंचायतस्तर पर डीएम द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं।

ब्लॉक स्तर पर सेक्टर पौधरोपण समन्वयक के रूप में वन विभाग के अधिकारी तैनात किए गए हैं। तहसील स्तर पर जोनल पौधरोपण समन्वयक के रूप में वन विभाग के क्षेत्रीय वनाधिकारी कार्य करेंगे। जनपद का योगदान 40.67 लाख पौधों का होगा। हालांकि शासन से जिले का लक्ष्य 3962000 पौधरोपण का दिया गया है पर जिला प्रशासन ने लक्ष्य से ज्यादा पौधे ग्राम पंचायत व निकायों में लगाने की योजना तैयार की है।
पौधरोपण के लिए प्रस्तावित स्थलों का किया निरीक्षण
महाकुंभ की पूर्व संख्या पर गुरुवार को डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय व सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने सहजनी के ग्रामीण स्टेडियम व नवाबगंज के केवाना गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। सीडीओ ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे पौधरोपण शुरू होगा। हर पंचायत में 200 व्यक्तियों को एकत्रित किया जाएगा।
हर व्यक्ति कम से कम 10 पौधे लगाएगा। 10 बजे तक लक्ष्य के 25 प्रतिशत पौधे रोपित किए जाने हैं। इससे संबंधित सूचना संकलित करने के लिए विकास भवन डीडीओ कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसमें पांच कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सहकारिता मंत्री व प्रमुख सचिव आज आएंगे
पौधरोपण महाकुंभ का जायजा लेने सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा फतेहपुर चौरासी के निरीक्षण भवन शुक्रवार दोपहर 1 बजे पहुंचेंगे। फिर कस्बा गढ़ी में सहकारी संघ की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। वहीं प्रमुख सचिव राजन शुक्ला शुक्रवार सुबह 9 बजे नवाबगंज पक्षी विहार पहुंचेंगे। इसके बाद केवाना में आयोजित पौधरोपण में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद किसी भी गांव या नगर पंचायत में अभियान का भौतिक सत्यापन भी करेंगे।