फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   tree fell on the moving bike of the electricity department clerk in kannauj

कन्नौज: बिजली विभाग के लिपिक की चलती बाइक पर गिरी पेड़ की डाल, तीन घायल

Sat, 13 Feb 2021 01:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Feb 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
tree fell on the moving bike of the electricity department clerk in kannauj
घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद से अपने घर जा रहे बिजली विभाग के लिपिक की चलती बाइक पर अचानक पेड़ की डाल टूटकर गिर पड़ी। जिससे लिपिक, उसकी पत्नी व बेटा घायल हो गया। तीनों को गम्भीर हालत में सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इटावा जनपद के भरथना कस्बा निवासी उपनिषद (35) पुत्र प्रेम नरायन फर्रुखाबाद में बिजली विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को वह अपनी बाइक से पत्नी रेनू (30) व बेटा उत्कर्ष (05) के साथ फर्रुखाबाद से अपने घर भरथना जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वह सौरिख रोड पर रम्पुरा गांव के पास पहुंचे, तभी सड़क किनारे खड़े पेड़ की डाल टूटकर उनकी चलती बाइक पर आ गिरी। हादसे में दम्पत्ति व उनका बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न पहने होने के कारण उपनिषद के सिर पर गम्भीर चोट आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। तभी उधर से गुज़र रहे आगरा के मौरंग व्यापारी संजय प्रजापति ने तीनों को सड़क पर पड़ा देखा, तो उनको अपनी कार से सौ शय्या अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सक उनके उपचार में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed