फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tree

सड़क किनारे सूखे पेड़ की टहनियां कटवाईं

Wed, 14 Apr 2021 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
tree
तिगांई में सड़क किनारे लगे सूखे पेड़ की टहनियां कटवाते वनकर्मी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के तिगाई गांव में रूरा रोड पर सड़क किनारे लगे आम के सूखा पेड़ की टहनियां वन विभाग ने मंगलवार को कटवा दीं। तेज हवा या आंधी आने पर टहनियां टूटकर राहगीरों पर गिरने का हादसे का खतरा टल गया है। इस समस्या को अमर उजाला में 12 अप्रैल को प्रकाशित किया गया था। जिसे संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

तिगाई गांव में एक पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे सूखा आम का पेड़ है। 21 मार्च को पेड़ की सूखी टहनी गिरने से बाइक सवार महिला व मासूम घायल हुए थे। पर्यावरण मित्र नवीन दीक्षित ने डीएफओ से लिखित शिकायत कर सूखा पेड़ कटवाने की मांग की थी। डीएफओ ने सड़क के ऊपर झुकी सूखी टहनियां छंटवाने का निर्देश वन दरोगा को दिए था। अलबत्ता 21 दिन बाद भी सूखी टहनियां नहीं छंटवाई गई तो अमर उजाला ने मंगलवार को समस्या की खबर प्रकाशित की। डीएफओ ने वन दरोगा मनीष राठौर को अल्टीमेटम दिया था। मंगलवार को वन दरोगा मजदूरों को लेकर पहुंचे और सूखे पेड़ की सड़क की तरफ झुकी टहनियां कटवा दीं।
विज्ञापन

डीएफओ अशोक चंद्रा ने बताया कि सूखे आम के पेड़ की टहनियां छंटवा दी गई हैं। तेज हवा या आंधी में राहगीरों पर सूखी टहनी टूटकर गिरने का खतरा नहीं है। सूखे पेड़ों को चिह्नित कराकर नियमानुसार कटान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed