फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Travelers will get corona safety kit and insurance in Tejas express train

तेजस में यात्रियों को मिलेगी कोरोना सेफ्टी किट और बीमा, 17 अक्तूबर से शुरू होगा संचालन

Fri, 09 Oct 2020 11:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Oct 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Travelers will get corona safety kit and insurance in Tejas express train
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
17 अक्तूबर से पुनर्बहाल हो रही लखनऊ नई दिल्ली वाया कानपुर सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस में फ्री सुविधाएं जारी रहेंगी। कोरोना काल में सात महीने बाद चल रही इस ट्रेन में सभी यात्रियों का बीमा होगा और कोरोना सेफ्टी किट दी जाएगी। 
विज्ञापन


कोरोना सेफ्टी किट के तहत सभी यात्रियों को फेस मास्क, फेस शील्ड, हैंड सैनिटाइजर और हैंड ग्लव्स दिए जाएंगे। इसके अलावा तेजस के यात्रियों के लिए पहले से खाना और पेय पदार्थ मुफ्त दिए जाते थे, वह सुविधाएं जारी रहेंगी। असीमित चाय और आरओ वाटर यात्री ट्रेन होस्टेस से मांग सकते हैं।
विज्ञापन


चेयरकार का टिकट 1092 का
आईआरसीटीसी ने तेजस एक्सप्रेस के लिए रिजर्वेशन कराने की सुविधा गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू कर दी है। कानपुर से नई दिल्ली का किराया चेयरकार में 1092 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2226 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




चेयरकार में 17 अक्तूबर से करीब 400 सीटें और एक्जीक्यूटिव चेयरकार में 26 सीटें खाली हैं। सीटें कम बचने पर फ्लैक्सी फेयर के तहत किराया महंगा होगा। तेजस में सीट की बुकिंग एक सीट छोड़कर होगी। ऐसा संक्रमण से बचाव के मद्देनजर किया जाएगा। 

‘तेजस एक्सप्रेस की बुकिंग गुरुवार से शुरू कर दी गई है। इसमें सभी यात्रियों को फ्री बीमा और कोरोना सेफ्टी किट देने की सुविधा बढ़ी है। साफ सफाई का खास ध्यान रखा जाएगा।’ - अनिल गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed