फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Traumatic accident in Hardoi, three died after being crushed by a truck

यूपी में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर से कुचलकर दो बाइक पर सवार चार लोगों की मौत

Sun, 01 May 2022 04:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 01 May 2022 04:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बाइक सवार चार लोगों की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
Traumatic accident in Hardoi, three died after being crushed by a truck
हादसे के बाद ट्रक के नीचे फंसी हुई बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हरदोई जिले में नगर के स्टेशन मार्ग पर एक कंटेनर ने दो बाइकों पर सवार मासूम समेत चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। मासूम बच्ची ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र ग्राम अलमापुर निवासी रामऔतार (48) खेती करते थे।

विज्ञापन


वह रविवार की दोपहर बाइक से बहन गंगा देवी (42) को लेकर मझिला थाने के सरैंया गांव एक रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। गंगा देवी के साथ में उनकी पांच वर्षीय नातिन मीनाक्षी भी थी। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में आंझी स्टेशन मार्ग पर सामने से लहराकर आए कंटेनर ने बाइक सवार रामऔतार, गंगा देवी को कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसे में मीनाक्षी गोद से उछलकर दूर जा गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार पिहानी के लोहनी निवासी मुईनुद्दीन ने हादसा देखते ही अपनी बाइक खंती में उतार दी। इससे बाइक में पीछे बैठा ओशाफ बाइक से गिर गया। उसे भी कंटेनर ने कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में रामऔतार, गंगादेवी और ओसाफ की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मीनाक्षी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि कंटेनर चालक को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed