फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trapped in a love trap by hiding religion in Kanpur, the victim recorded her statement in the court

धर्म छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया: अधेड़ ने किया था दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान

Tue, 22 Nov 2022 09:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 22 Nov 2022 09:48 AM IST
सार

धर्म छिपाकर बिहार की युवती को प्रेम जाल में फांसने वाले अधेड़ को जेल भेज दिया गया है। वहीं, पीड़िता ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने आरोपी पर जबरन धर्म परिवर्तन की धारा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
Trapped in a love trap by hiding religion in Kanpur, the victim recorded her statement in the court
दुष्कर्म का मामला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में धर्म छिपाकर बिहार की युवती को प्रेम जाल में फांसने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पीड़ित युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराया। बयान के आधार पर पुलिस ने जेल भेजे गए आरोपी बिधनू के कठारा कस्बा निवासी  आरोपी शहंशाह आलम के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन की धारा बढ़ाते हुए मामले की जांच शुरू दी है।

विज्ञापन

बिहार के पूर्वी चंपारण के पताही निवासी युवती ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया कि शहंशाह ने फेसबुक पर डीजे सचिन शर्मा 125 नाम से फर्जी आइडी बनाकर उसे अपनी  प्रेमजाल में फंसा लिया। शहंशाह ने उसे झांसे में लेने के लिए फेसबुक आईडी पर 25 साल के युवक की फोटो लगाई थी, जबकि वह 50 साल का है।
विज्ञापन

शहंशाह ने उसे शहर बुलाया। इसके बाद उसे कोपरगंज स्थित एक होटल में ले जाकर छेड़खानी की, दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकेसाथ ही उसने यह भी बयान दिया कि शहंशाह ने पोल खुलने केबाद धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव भी बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, धोखाधड़ी, गालीगलौज, धमकी, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा है। साथ ही जबरन धर्म परिवर्तन (विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम ) की धारा बढ़ा दी।

फोरेंसिक जांच को भेजा गया मोबाइल
पुलिस जेल भेजे गए बाइक मकैनिक शहंशाह आलम की कुंडली खंगालने के लिए उसका मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। एसीपी कलक्टरगंज टीबी सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि फेसबुक पर डीजे सचिन शर्मा 125 के नाम से मिलती जुलती कई आईडी हैं।

इसमें वह एक स्मार्ट युवक द्वारा बनाई गई रील पोस्ट करता था। उसके संपर्क में तमाम लड़कियां थीं। हालांकि वह उनसे कितना जुड़ा हुआ था, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। आरोपी मोबाइल सीडीआर निकलवाई जा रही है, जिसके बाद अन्य जानकारियां सामने आएंगी।

आरोपी अधेड़ को भेजा गया जेल
बता दें कि धर्म छिपाकर बिहार की युवती को प्रेम जाल में फांसने वाला अधेड़ निकला था। होटल में छेड़खानी के दौरान युवती ने जब उसका मास्क हटाया, तो इसका खुलासा हुआ। कठारा निवासी आरोपी शहंशाह आलम को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया गया।

वहीं युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया। आरोपी के मोबाइल से और भी कई युवतियों के संपर्क में होने की जानकारी मिली है। इसकी जांच की जा रही है। एसीपी कलक्टरगंज टीबी सिंह ने बताया कि शहंशाह आलम (50) ने धर्म छिपाकर फेसबुक के जरिये बिहार के पूर्वी चंपारण के पताही निवासी युवती से दोस्ती की थी।

इसके बाद उसे प्रेम जाल में फांस लिया। नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे कानपुर बुलाया। शनिवार सुबह करीब पांच बजे युवती स्टेशन पहुंची, तो आरोपी उसे कोपरगंज स्थित एक होटल ले गया। यहां उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।

वीडियो कॉल पर नहीं करता था बात
युवती ने बताया कि शहंशाह आलम ने डीजे सचिन शर्मा 125 नाम से फेसबुक पर आईडी बना रखी थी। आरोपी कभी भी वीडियो कॉल पर बात नहीं करता था। स्टेशन पर भी जब वह रिसीव करने पहुंचा तो चेहरे पर मास्क लगाए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed