{"_id":"6a2dbcd13c3b10ae3403425c","slug":"transporters-will-gain-access-to-the-logistics-market-both-cargo-and-trucks-will-be-trackable-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1555536-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रांसपोर्टरों को मिलेगा लॉजिस्टिक्स का बाजार, माल और ट्रक भी ट्रैक हो सकेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रांसपोर्टरों को मिलेगा लॉजिस्टिक्स का बाजार, माल और ट्रक भी ट्रैक हो सकेगा
विज्ञापन
कानपुर। एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (एनएलडीएसएल) ने उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के सहयोग से शनिवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित भवन में कार्यशाला की। इसमें लॉजिस्टिक्स ई-मार्केटप्लेस और ट्रैक योर ट्रांसपोर्ट प्लेटफॉर्म पर चर्चा हुई। बताया गया कि इस व्यवस्था से ट्रांसपोर्टरों को लॉजिस्टिक्स का नया बाजार मिलेगा और वह ट्रक और सामान आदि को ट्रैक कर पाएंगे।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कटारिया और प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र वर्मा ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य परिवहन क्षेत्र में डिजिटल उपकरणों को व्यापक रूप से अपनाने को प्रोत्साहित करना है। एनआईसीडीजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक रजत कुमार सैनी ने कहा कि लॉजिस्टिक्स ई-मार्केटप्लेस एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसे लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं और उपयोगकर्ताओं के बीच खोज और जुड़ाव को सुगम बनाने के लिए बनाया गया है। यह बीमा, वेयरहाउसिंग और दस्तावेज निर्माण जैसी सुविधाएं भी प्रदान करता है। ट्रैक योर ट्रांसपोर्ट परिवहन की आवाजाही की दृश्यता और ट्रैकिंग में सहायता करता है। दोनों प्लेटफॉर्म यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म से संचालित हैं। इसमें ट्रांसपोर्टर अपने भाड़ा की बिडिंग कर सकेंगे जिसका भाड़ा कारोबारी या उपयोग कर्ता के लिए बेहतर होगा वह उसे चुन सकेंगे। इसका मुख्य लक्ष्य लॉजिस्टिक्स लागत को कम करना है। साथ ही, आपूर्ति शृंखला की दक्षता में सुधार लाना भी इसका एक बड़ा उद्देश्य है।
इस मौके पर चेतन कत्याल, अजय कुमार कपूर, केसी शर्मा, विमल कुमार शुक्ला, अरुण वाधवा, आनंद अग्रवाल, राजीव तिवारी, आशू गांधी, माधव भल्ला, कंवल गांधी, यतीश सिंह, अंजनी कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, राजकुमार गोयल, मंगल सिंह, वीरेंद्र तिवारी, सुभाष अग्रवाल, संचित कपूर, मनीष सिंघल, नीर कुमार आदि रहे।