{"_id":"5e31e4fe8ebc3eeb841b6e38","slug":"transporter-grabbed-onion-for-rs-13-lakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर ने हड़प लिया 13 लाख रुपये का प्याज, बंगाल की फर्म को पहुंचाना था, बिहार में ही बेच डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर ने हड़प लिया 13 लाख रुपये का प्याज, बंगाल की फर्म को पहुंचाना था, बिहार में ही बेच डाला
Thu, 30 Jan 2020 08:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 30 Jan 2020 08:13 AM IST
विज्ञापन
प्याज की बेकाबू कीमतें
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में एक ट्रांसपोर्टर ने करीब 13 लाख रुपये का प्याज हड़प लिया। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के लिए चकरपुर मंडी से लेकर निकला प्याज बिहार में ही बेच डाला। कई दिनों तक प्याज नहीं पहुंचा तो बंगाल के कारोबारी ने सप्लायर से संपर्क किया।
छानबीन में पता चला कि प्याज बेचकर खाली ट्रक बिहार के खोपा स्थित एक होटल के पास खड़ा है। चकरपुर मंडी के सप्लायर की तहरीर पर बुधवार को सचेंडी थाने में महिला ट्रांसपोर्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। चकरपुर मंडी के आढ़ती आरके ट्रेडर्स के मालिक रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सिलीगुड़ी के श्री अंबे ट्रेडर्स ने प्याज का आर्डर किया था।

25 जनवरी को उन्होंने श्यामनगर स्थित असम, बांबे ट्रांसपोर्ट की ट्रक से 21385 किलो (कीमत करीब 13 लाख रुपये) प्याज लोड करके रवाना किया था। दो दिन तक प्याज सिलीगुड़ी नहीं पहुंचा तो फर्म मालिक ने फोन पर जानकारी दी। इस पर रविंद्र ने ट्रांसपोर्ट से ट्रक मालिक की जानकारी ली।
पता चला कि गाड़ी सिलीगुड़ी निवासी आरती गिरी की है। आरती से संपर्क करने पर वह ट्रक के बारे में जानकारी देने के बजाय टालमटोल करने लगीं। संदेह होने पर और पड़ताल की तो पता चला कि प्याज लेकर निकला ट्रक बिहार के खोपा में एक होटल के बाहर खाली खड़ा है।
रविंद्र का कहना है कि आरती और ट्रांसपोर्टर ने मिलकर पूरा प्याज बेच लिया। इंस्पेक्टर सचेंडी शेष नारायण पांडेय का कहना है कि ट्रांसपोर्टर से पूछताछ की जा रही है। ट्रक मालकिन को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है।