फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   transgender fight with each other

इलाके को लेकर भिड़े मंगलामुखी

Wed, 17 Jun 2015 02:34 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 17 Jun 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
transgender fight with each other
बाबूपुरवा में इलाके को लेकर हुए विवाद में मंगलामुखियों के दो गुटों ने मंगलवार को थाने में ऐसा हंगामा किया कि थानेदार समेत सभी पुलिसकर्मी थाना छोड़ने को मजबूर हो गए।  एसओ के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए और जमकर धक्का-मुक्की की। एसओ ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और अश्लीलता पर उतर आए।  उचित कार्रवाई का भरोसा देकर एसओ ने किसी तरह मंगलामुखियों को शांत कराया। एसओ ने बताया कि पांच दिन बाद उनके गुरु आएंगे इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास होंगे।
विज्ञापन

 मंगलामुखी मीना गुरु बाबूपुरवा इलाके में अपने गुट के साथ रहती हैं और इसी इलाके में नेग वसूलती हैं। इनकी साथी लाजो रानी का जूही क्षेत्र है। इन दोनों का आरोप है कि बाबूपुरवा में रहने वाला फंटूस नाम का नकली मंगलामुखी उनके क्षेत्र में आए दिन अवैध रूप से वसूली करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ मारपीट पर उतारू हो जाता है। मंगलवार को भी फंटूस एक जगह से नेग ले आया और मीना गुरु जब वहां नेग लेने पहुंची तो उन्हें बताया गया कि कुछ मंगलामुखी नेग लेकर गए। इसी बात को लेकर मीना गुरु और फंटूस के पक्षों में विवाद हुआ। मीना गुरु अपने साथियों के साथ  फंटूस को पकड़कर थाने ले गए। बाबूपुरवा एसओ रामवीर यादव ने दोनो पक्षों को बैठाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्ष हाथापाई पर उतर आए। मंगलामुखियों ने फंटूस और उसकी टीम को नकली मंगलामुखी बताते हुए मेडिकल परीक्षण कराने की बात भी कही। इस दौरान  कुछ मंगलामुखी अश्लील हरकत करने लगे। इंतहा तब हो गई, जब कुछ मंगलामुखी निर्वस्त्र होकर आराजकता पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed