फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Transformers placed in the path without safety net, risk of accident

Kanpur News: बिना सुरक्षा जाली के रास्ते में रखे ट्रांसफार्मर, हादसे का खतरा

Tue, 19 Aug 2025 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 19 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Transformers placed in the path without safety net, risk of accident
रनियां। नगर पंचायत के शिवाजी नगर के वार्ड सात में दो ट्रांसफार्मर रास्ते में रखे हैं। उनके चारों ओर सुरक्षा जाली भी नहीं लगी है। इससे आवागमन के दौरान लोगों को हादसे का डर सताता रहता है।
विज्ञापन

शिवाजी नगर वार्ड में 400 केवी और 100 केवी के दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। 400 केवी में लगभग 350 विद्युत कनेक्शन है। वहीं, 100 केवी में 150 कनेक्शन हैं। दोनों ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं। इनके चारों ओर सुरक्षा जाली भी नहीं लगी है। जबकि इसी रास्ते से वार्ड के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बारिश के दौरान सड़क व चबूतरा गीला रहने के दौरान ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग होने से करंट फैलने का डर बना रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार ट्रांसफार्मर की चपेट से मवेशियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

...............
बोले लोग
ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं। इनके चारों ओर सुरक्षा जाली जरूरी है। आवागमन के दौरान हादसा होने का खतरा बना रहता है। - अजय पाल
...........
कई बार ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर मवेशियों की मौत हो चुकी है। विद्युत निगम को ट्रांसफार्मर बड़े व सुरक्षित स्थान पर रखे जाने चाहिए। जिससे हादसा होने का खतरा न रहे।- दुर्गेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

................
बोले जिम्मेदार
शिकायत मिली है। उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। - पुष्प देव, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed