{"_id":"589a9d914f1c1b8752379cfa","slug":"trans-queen-nomination-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर रानी का ‘सपना’ टूटा, गलत नामांकन पर्चा भराने वाले वकील का हुआ ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर रानी का ‘सपना’ टूटा, गलत नामांकन पर्चा भराने वाले वकील का हुआ ये हाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 08 Feb 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नर रानी का नेता बनने का सपना ‘सपना’ टूट गया। गलत नामांकन पर्चा भरने की वजह से उनका निर्दलीय नामांकन निरस्त कर दिया। पर्चा भरवाने वाले वकील के बस्ते में रानी ने साथियों के साथ जमकर हंगामा और धक्का-मुक्की की।
उरई जालौन जिले की माधौगढ़ विधान सभा से निर्दलीय पर्चा दाखिल करने वाली किन्नर नैना रानी का पर्चा फार्म नंबर नौ गलत भरे जाने से पीठासीन अधिकारी एसडीएम सुरेश चंद्र ने मंगलवार को निरस्त कर दिया। इसकी जानकारी जब हुई तो नैना ने पर्चा भरने वाले वकील को कलक्ट्रेट में पकड़ लिया और उसके साथ धक्कामुक्की की। यह देख वहां हड़कंप मच गया। अन्य वकीलाें ने बीच बचाव किया।
सोमवार को किन्नर नैनारानी ने माधौगढ़ विधानसभा से पर्चा दाखिल किया था। मंगलवार को नामांकन पत्राें की जांच के बाद नैना का पर्चा फार्म नंबर नौ गलत तरीके से भरे जाने के कारण पीठासीन अधिकारी ने निरस्त कर दिया। जैसे ही जानकारी किन्नर को इसकी जानकारी हुई तो वह अधिवक्ता के बस्ते पर पहुंचीं और उनके साथ धक्का, मुक्की कर दी। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। आसपास लगे सिपाहियाें व वकीलों से साथी वकील को बचाया। वकील ने कोई तहरीर कोतवाली पुलिस को नहीं दी थी।