{"_id":"590589ba4f1c1bcf3a440f97","slug":"trains-stop-problem-resolve-at-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटर पर ट्रेनें रुकने से मिलेगा छुटकारा, निकाली है ये नई तरकीब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटर पर ट्रेनें रुकने से मिलेगा छुटकारा, निकाली है ये नई तरकीब
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:23 PM IST
सार
- लखनऊ फाटक और जूही खलवा के पास बंद पड़ी लाइनें मेन लाइनों से जुड़ेंगी
- इलाहाबाद से इंजीनियरों की संयुक्त टीमों ने किया निरीक्षण, बोर्ड को प्रस्ताव
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन नंबर के प्लेटफार्म लंबे होंगे। लखनऊ फाटक क्रॉसिंग और हमीरपुर ब्रिज जूही खलवा के पास बंद पड़ी लूप लाइनों को मेन लाइन से जोड़ दिया जाएगा। इससे मरे कंपनी पुल और जूही जीएमसी यार्ड के पास घंटों आउटर पर खड़ी रहने वाली ट्रेनें नहीं रुकेंगी। इस संबंध में इलाहाबाद मंडल के अफसरों ने सेंट्रल के रेलवे अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने लाइनों का निरीक्षण किया। इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।
इस टीम ने सेंट्रल के दोनों छोर का निरीक्षण किया। इसके तहत अब लखनऊ फाटक पर दो-दो अप और डाउन लाइनें हो जाएंगी। इससे उस जगह से दो दो ट्रेनें एक साथ आ और जा सकेंगी। प्लेटफार्म जल्दी खाली होंगे और प्लेटफार्मों की लंबाई बढ़ने से ज्यादा बोगियों वाली लंबी ट्रेनों को भी प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन पर खड़ा कराया जा सकेग।
अभी तक पुष्पक एक्सप्रेस जैसी 24 बोगियों वाली लंबी ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर आठ-नौ पर खड़ा कराया जाता है।
इलाहाबाद से आई रेलवे इंजीनियरों की टीम में सीनियर डीओएम अंशू पांडेय, सीओएम डीके वर्मा, डीओएम संजीव व्यास और स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी मौजूद रहे।