फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trains full, no space available in buses, autos and carriages became support

Kanpur News: ट्रेने फुल, बसों में नहीं मिली जगह, ऑटो व डग्गामार बने सहारा

Wed, 15 Nov 2023 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 15 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Trains full, no space available in buses, autos and carriages became support
कानपुर देहात। दीपावली के बाद अब लोग काम पर लौटने लगे हैं। वहीं बुधवार को भाई दूज का पर्व होने के कारण भी सड़कों पर आवाजाही अधिक रही। इस दौरान जिले में यातायात व्यवस्था बेपटरी नजर आई।रोडवेज बस न मिलने पर यात्रियों को डग्गामार वाहन ही सहारा बनें। इटावा, आगरा जाने के लिए रोडवेज बसों के इंतजार में यात्री घंटों खड़े रहे। वहीं ट्रेनों में भीड़ होने के कारण भी रेलवे स्टेशनों पर अफरा- तफरी का माहौल रहा। सीट पाने व उतरने के लिए लोग जल्दबाजी करते रहे। इस दौरान कई लोगों की ट्रेन भी छूट गई।
विज्ञापन

भाई दूज पर्व पर सड़कों पर यातायात बढ़ा। लोगों को आने जाने के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया हो, इसके लिए उप्र परिवहन निगम द्वारा बसों का संचालन किया गया। लंबी दूरी की बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। इसके बाद भी यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। रसूलाबाद से कन्नौज, बेला, कानपुर जाने के लिए लोग प्रमुख चौराहे पर खड़े बसों का इंतजार करते रहे। बसे खचाखच भरी होने के कारण मजबूरन लोग डग्गामार वाहनों से सफर करते नजर आए। कई मार्गों पर एक-दो बसों का संचालन होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर अकबरपुर से इटावा, आगरा, औरैया जाने के लिए लोगों को कोतवाली के पास हाईवे पर बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं माती डिपों में झांसी, उरई, जालौन, कानपुर जाने के लिए लोग पहुंचे। हालांकि यहां से बसे लोगों को समय से मिली मगर सीट के लिए मारामारी रही। जबकि कानपुर से रूरा व अकबरपुर को चलने वाली सिटी बसों में भी भीड़ रही।
विज्ञापन

-----
अकबरपुर में ऑटो चालकों ने की मनमानी
सिटी बस व रोजवेज बसों से उतरकर रूरा, माती, मुंगीसापुर, रनियां आदि स्थानों के लिए जाने वाली यात्री परेशान दिखे। अकबरपुर ओवरब्रिज के पास से रूरा व मुंगीसापुर के लिए जाने वाले ऑटो चालक सवारियां बैठाते रहे। इस दौरान लोगोंं से मनमानी किराया वसूला गया। भीड़ अधिक होने के कारण मानक से अधिक सवारियां लेकर ऑटो चालक फर्राटा भरते दिखे। मगर इन्हें रोकने के लिए परिवहन व पुलिस नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रूरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़
रूरा। भाई दूज पर आने जाने वाले लोगों भारी भीड़ स्टेशन पर लगी रही। जिसके चलते स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल दिखा। ट्रेनों में भीड़ अधिक होने के आरपीएफ जवान लोगों को ट्रेनों में चढ़ाया और उतारने में मदद करते दिखे। इस दौरान कई ट्रेनों में भीड़ अधिक होने के कारण लोग नहीं चढ़ सके और उनकी ट्रेन छूट गई। स्टेशन पर पहुंची गोमती एक्सप्रेस, आगरा-कानपुर इंटरसिटी, पैसेंजर ट्रेनों में भीड़ अधिक रही। ट्रेनों की सीट फुल होने के कारण कई ट्रेनों में लोग खिड़की पर लटक कर सफर करते नजर आए। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सुबह 8.45 बजे दिल्ली की ओर जाने वाली 2419 गोमती एक्सप्रेस में भीड़ थी। लंबी दूरी की ट्रेन की वजह से यात्रियों को परेशानी हो इसके लिए आरपीएफ तैनात रही। लोगों चढ़ने उतरने में मदद की गई। वहीं 11 बजे पहुंची 2180 इंटरसिटी व 12 बजे आई पैसेंजर ट्रेन में सबसे ज्यादा भीड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed