फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trains derailed during Corona period are returning to track again

कोरोना काल में बेपटरी हुई ट्रेनें फिर पटरी पर लौट रहीं, एलटीटी-प्रतापगढ़ 31 से, संगम एक्सप्रेस रोजाना

Thu, 21 Jan 2021 09:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 21 Jan 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
Trains derailed during Corona period are returning to track again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के यात्रियों को मुंबई आने जाने में अब आसानी हो जाएगी। प्रतापगढ़-एलटीटी एक्सप्रेस 31 जनवरी से दोबारा शुरू हो जाएगी। इस ट्रेन के चलने से पुष्पक एक्सप्रेस का लोड भी कम होगा। ट्रेन (01073) मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 31 जनवरी से हर रविवार और मंगलवार को शाम 4:25 बजे चलेगी।
विज्ञापन


दूसरे दिन दोपहर 2:05 बजे कानपुर और शाम 7:35 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी। वापसी में (01074) प्रतापगढ़ से हर मंगलवार और गुरुवार को दो फरवरी से देर रात 1:50 बजे छूटेगी। सुबह 7:50 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। दूसरे दिन सुबह 5:30 बजे मुंबई के एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


एलटीटी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 31 से
प्रयागराज से मेरठ के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस 31 जनवरी से रोजाना चलने लगेगी। अभी यह सप्ताह में तीन दिन चलती है। प्रयागराज से चलने वाली ट्रेन (04163) 31 से चलेगी और मेरठ से (04164) एक फरवरी से शुरू होगी। प्रयागराज से मेरठ जाने पर कानपुर देहात के रूरा में स्टॉपेज रहेगा लेकिन वापसी में नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज से ट्रेन शाम 5:45 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल रात 9:20 बजे और रूरा 10:04 बजे पहुंचेगी। मेरठ सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मेरठ से शाम सात बजे चलेगी और कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन तडक़े 4:15 बजे और प्रयागराज सुबह 8:35 बजे पहुंचेगी। 


हावड़ा-बाड़मेर मार्च तक चलती रहेगी 
हावड़ा से बाड़मेर वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन अब मार्च माह तक होता रहेगा। अभी इस ट्रेन का संचालन 29 जनवरी तक होना था। ट्रेन नंबर 02323 हावड़ा से बाड़मेर जाने वाली 26 मार्च तक चलती रहेगी। जबकि वापसी में ट्रेन 02324 बाड़मेर से हावड़ा जाने वाली 31 मार्च तक चलती रहेगी। (ब्यूरो) 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed