{"_id":"68fe87c75413328919029643","slug":"trains-coming-from-delhi-mumbai-are-full-kanpur-news-c-362-1-ka11006-133899-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनें फुल
विज्ञापन
कानपुर। दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनें रविवार को फुल होकर आईं। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। एहतियात बरतते हुए जीआरपी, आरपीएफ, रेलवे ने यात्रियों को लाइन लगवाकर बोगियों में प्रवेश दिया।
बता दें कि छठ पर्व के मद्देनजर रेलवे ने 210 नियमित के साथ ही 40 त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। ये ट्रेनें विभिन्न रूटों से होते हुए पूर्वांचल और बिहार की ओर जाती हैं। इनका आवागमन कानपुर से होकर है। इसके बावजूद यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। सीमांचल, जोगबनी, कालका मेल, वैशाली एक्सप्रेस, विक्रमशिला, पूर्वा, महानंदा, महाबोधि आदि ट्रेनें फुल होकर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं।
पूर्वांचल जाने वाली बसें 10 मिनट में फुल
झकरकटी बस अड्डा से गोरखपुर, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़ सहित पूर्वांचल रूटों की बसें 10-10 मिनट में फुल होकर गईं। गोरखपुर, प्रयागराज, दिल्ली जाने वाली बसों में नियमित यात्री रहे लेकिन दिल्ली से आने वाली बसों में भीड़ कम रही। एआरएम पंकज कुमार ने बताया कि लखनऊ, झांसी, रायबरेली, हरदोई के अलावा पूर्वांचल रूटों पर ही यात्री जा रहे हैं। कई बसों को रिजर्व में रखा गया है।