फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Train seats full for Diwali from now on, special trains are the only support

Indian Railway: दिवाली के लिए अभी से सीटें फुल, स्पेशल ट्रेनें ही सहारा, इन ट्रेनों में मिल सकती हैं सीटें

Fri, 23 Sep 2022 12:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Sep 2022 12:56 PM IST
सार

आगामी त्योहारों में भले ही अभी एक महीने से ज्यादा का वक्त बचा है, लेकिन फेस्टिव सीजन के लिए लोगों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते दूसरे प्रदेशों से आने वाली ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो गई हैं। सबसे ज्यादा मारामारी मुंबई रूट की ट्रेनों में है। दिल्ली, कोलकाता, गुजरात की ट्रेनों में भी सीटें नहीं हैं।

विज्ञापन
Train seats full for Diwali from now on, special trains are the only support
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवाली के त्योहार को देखते हुए नियमित ट्रेनों में सीटें नहीं बची हैं। त्योहार के पहले जाने वालों और बाद में लौटने वालों ने अभी से सीटें से बुक करा ली हैं। हालांकि इसके बाद भी तमाम यात्री सीटों के लिए परेशान हैं। ऐसे लोगों के लिए अब स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है। कुछ ट्रेनों में सीटें खाली हैं या कम वेटिंग होने की वजह से कन्फर्म होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा मुंबई रूट की ट्रेनों में सीटों को लेकर किल्लत है क्योंकि इस रूट पर दिल्ली-हावड़ा रूट की अपेक्षा कम ट्रेनें हैं। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को दिसंबर तक बढ़ा दिया है। मुंबई रूट की नियमित ट्रेनेें पुष्पक एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेेस, गोरखपुर-पनवेल, गोरखपुर-एलटीटी, काशी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटें नहीं हैं।

विज्ञापन

इन स्पेशल ट्रेनों में मिल सकती हैं सीटें

  • 09185 मुंबई सेंट्रल कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक शनिवार एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक।
  • 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल को हर रविवार दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक दो।
  • 09117 सूरत सूबेदारगंज साप्ताहिक सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक।
  • 09118 सूबेदारगंज सूरत आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक।

  • 01905 कानपुर सेंट्रल अहमदाबाद सुपरफास्ट तीन अक्तूबर से 26 दिसंबर तक।
  • 09106 अहमदाबाद से कानपुर सेंट्रल हर मंगलवार चार अक्तूबर से 27 दिसंबर तक।
  • 03125 कोलकाता-अजमेर स्पेशल हर शनिवार को 25 अक्तूबर तक।
  • 03126 अजमेर-कोलकाता स्पेशल हर बुधवार को 26 अक्तूबर तक।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ इंटरसिटी समेत तीन जोड़ी ट्रेनें निरस्त
रेलवे ने लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़-वाराणसी खंड के प्रतापगढ़ यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने से कानपुर से प्रतापगढ़ के बीच प्रतिदिन चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत तीन जोड़ी ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया गया हे। 23 सितंबर से तीन अक्तूबर तक ये ट्रेनें निरस्त की गई हैं।

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 14123 प्रतापगढ़ -कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी एक्सप्रेस 23 सितंबर से तीन अक्तूबर तक और वापसी में 14124 कानपुर सेंट्रल-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस दो अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 01823/01824 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -लखनऊ एक्सप्रेस 23 सितंबर से तीन अक्तूबर तक, ट्रेन नंबर 05379 लखनऊ-कासगंज एक्सप्रेस 23 सितंबर से चार अक्तूबर और वापसी में ट्रेन नंबर 05380 कासगंज _ लखनऊ एक्सप्रेस 23 सितंबर से तीन अक्तूबर तक निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed