फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   train

पार्सल ट्रेनों का शेड्यूल बढ़ा, 24 घंटे बुकिंग की सुविधा

Wed, 15 Apr 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
train
लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के बाद रेलवे ने स्पेशल पार्सल ट्रेनों का संचालन भी तीन मई तक करने का फैसला लिया है। इसके तहत जरूरी वस्तुओं को इन ट्रेनों से मंगवाने या भेजने के लिए नियम भी आसान कर दिए गए हैं। बेहद आसान तरीकों से दवाएं, दूध, डेयरी प्रोडक्ट, अंडा, मछली, मास्क, सैनिटाइजर, फल व खाद्य तेल बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल के उप मुख्य यातायात प्रबंधक ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से होकर चलने वाली हर पार्सल ट्रेनों में सामान बुक कराया जा सकता है। पार्सल दफ्तर 24 घंटे खुला रहेगा। जो भी सामान भेजना चाहता है तो वह पार्सल दफ्तर या वाणिज्य नियंत्रक कार्यालय से संपर्क करें।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर जाकर आवश्यक फॉरवर्डिंग नोट भरें। जो भुगतान हो, उसे जमा कर रसीद लें। बुकिंग होने पर मैसेज मिलेगा, जिसके लिंक पर क्लिक करके अपने पार्सल की ऑनलाइन ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। कानपुर सेंट्रल के मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक के नंबर 9794837328 और वाणिज्य नियंत्रक कानपुर के नंबर 9794837344 पर जानकारी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कानपुर से निकलने वाली पार्सल ट्रेनें
गाड़ी संख्या 00324, नई दिल्ली से हावड़ा के मध्य (कानपुर सेंट्रल पर आगमन प्रस्थान समय दोपहर डेढ़ बजे, 10 मिनट ठहराव। हर सोमवार ओर गुरुवार)
00323, हावड़ा से नई दिल्ली(कानपुर सेंट्रल पर आगमन- प्रस्थान समय सुबह 10:22 बजे , 10 मिनट का ठहराव, हर गुरुवार और रविवार)
ये पार्सल ट्रेनें भी चलती रहेंगी
सेंट्रल स्टेशन से गुजरने वाली स्पेशल पार्सल ट्रेनों का संचालन बढ़ने से कानुपर से लंबी दूरी की ट्रेनों में भी बुकिंग की सुविधा बहाल रहेगी। इसके तहत गाड़ी संख्या 00402 नई दिल्ली से गुवाहाटी कानपुर सेंट्रल पर रात 8:25 बजे आएगी और रात 8:30 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 00401 गुवाहाटी से नई दिल्ली सेंट्रल पर सुबह 6:10 बजे आकर सुबह 6:15 बजे तक जाएगी। यह ट्रेन तीन मई तक रोजाना चलेगी।
गाड़ी संख्या 00915 अहमदाबाद से गुवाहाटी जाने वाली कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 12:40 बजे आएगी और दोपहर 12:55 बजे जाएगी। यह ट्रेन 18, 21 और 24 अप्रैल को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 00916 गुवाहाटी से अहमदाबाद कानपुर सेंट्रल पर शाम 7:45 बजे आएगी और रात 8:00 बजे तक रुकेगी। यह ट्रेन 21,24 और 27 अप्रैल को चलेगी।

ट्रेन नंबर 00929 लिंच से गुवाहाटी कानपुर सेंट्रल पर 17 अप्रैल को दोपहर 12:05 बजे आएगी और दोपहर 12.20 बजे तक रहेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 00930 गुवाहाटी से लिंच कानपुर सेंट्रल पर सुबह 4:20 बजे आएगी और 04:35 बजे 23 अप्रैल को रवाना हेागी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed