फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   train

पुखरायां में रुकेंगी कुशीनगर व साबरमती ट्रेन

Sat, 24 Apr 2021 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
train
पुखरायां (कानपुर देहात)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संज्ञान पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कुशीनगर और साबरमती एक्सप्रेस का ठहराव 26 अप्रैल व एक मई से सुनिश्चित किया गया। छह माह पूर्व से दोनों ट्रेनों का ठहराव बंद कराया जा चुका है। कस्बे के लोगों ने राष्ट्रपति के निजी सचिव को पत्र सौंप कर ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी।
विज्ञापन

पुखरायां में 26 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की डाक्यूमेंट्री बनाने के लिए दूरदर्शन की टीम आई हुई थी। राष्ट्रपति के मित्र सतीश मिश्र के आवास पर रूक कर सभी लोगों को बुलाकर वार्ता की गई थी। कुछ यादगार चित्र भी लिए थे। राष्ट्रपति के निजी सचिव अमर सिंह टीम के साथ थे। सतीश मिश्र, पूर्व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य शेख मोहम्मद, मधुसूदन गोयल, डॉ. जय गोयल, गौरव मिश्र, शांतनु मिश्र, मूसानगर के विजय सोनी, राजपुर के वंशलाल कटियार ने बताया कि 50 वर्षों से पुखरायां स्टेशन पर कुशीनगर और साबरमती एक्सप्रेस का ठहराव होता चला आ रहा है। छह माह पूर्व से बंद करा दिया गया। इसका असर व्यापार पर पड़ा है। जनपद के सभी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों को असुविधा होती है। दोनों ट्रेनों का ठहराव कराया जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने लिखित पत्र मांगा था। पत्र दिए जाने के बाद उन्होंने समस्याओं के संबंध में संज्ञान लिया। सतीश मिश्र ने बताया कि राष्ट्रपति का पत्र आ चुका है जिसमें दोनों ट्रेनों के ठहराव की संस्तुति कर दी गई है। स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि कुशीनगर एक्सप्रेस के 26 अप्रैल से और साबरमती एक्सप्रेस के एक मई से ठहराव का आदेश आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed