{"_id":"5dea38388ebc3e54a64f5cdc","slug":"train-passed-through-broken-track-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: चटकी पटरी से धड़धड़ाते हुए गुजर गई ट्रेन, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: चटकी पटरी से धड़धड़ाते हुए गुजर गई ट्रेन, टला बड़ा हादसा
Fri, 06 Dec 2019 04:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 06 Dec 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जंक्शन के ट्रैक नंबर पांच से भोर में बालामऊ जाने वाली पैसेंजर टूटी पटरी से धड़धड़ाते गुजर गई। झटके लगने पर गार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। रेलपथ विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आधे घंटे का ब्लाक लेकर ट्रैक की मरम्मत की गई।
कानपुर से बालामऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 54336 शुक्रवार सुबह पांच बजे रेलवे जंक्शन के ट्रैक नंबर पांच पर पहुंची तो गाड़ी में झटका लगा। गाड़ी के आगे बढ़ने पर गार्ड ने पटरी चटकी देखी और कंट्रोल रूम को सूचना दी। पटरी चटकने की जानकारी मिलते ही आधे घंटे का ब्लाक लेकर ट्रैक की मरम्मत की गई।
रेलवे जानकारों की मानें तो रनथ्रू गाड़ी होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। ठंड का मौसम आने से अब आए दिन कहीं न कहीं पटरी चटकती रहेंगी। स्टेशन मास्टर मेहंदी हसन ने बताया कि गाड़ी आने के बाद पटरी टूट गई थी। स्लीपर पास से चटकने के कारण अधिक दिक्कत नहीं आई थी। उसे सही करा दिया गया था।