फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   train

वायरल हो गई अछल्दा की धक्का परेड ट्रेन

Fri, 13 Sep 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
train
दिबियापुर(औरैया)। सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो तेजी के साथ वायरल होता दिखाई दिया। इसमें एक मशीन के इंजन में लोग धक्का लगाते दिखाई दे रहे है। एक व्यक्ति बाकायदा एंकरिंग करता दिख रहा है। एंकरिंग करता व्यक्ति ई वीडियो को अछल्दा रेलवे स्टेशन का बता रहा है। हालांकि रेलवे का कोई अधिकारी इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति एंकरिंग करते हुए कहता है कि यह मोदी की रेल है। अब डीजल इंजन में डीजल भी समाप्त हो गया। एंकर कहता है कि सड़कों पर वाहनों में अक्सर डीजल समाप्त होते दिखा होगा, लेकिन ऐसा पहली बार है कि किसी ट्रेन के इंजन में डीजल समाप्त हो गया और लोगों को धक्का देना पड़ा।
विज्ञापन

इस ट्रेन में बैठा यात्री जवानी में यात्रा शुरू करेगा और बुढ़ापे में पूरी। एंकर वीडियो के अंत में रेलवे स्टेशन का नाम रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग में अछल्दा दिखाता है। हालांकि किसी अधिकारी ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है कि यह वीडियो कब का है। लेकिन एंकर द्वारा रेलवे स्टेशन अछल्दा दिखाने से माना जा रहा है कि वीडियो अछल्दा का है। लोग वायरल हुई ट्रेन को रेलवे ट्रैक पर काम करने वाली मशीन बता रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed