फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   train engine passed and railway crossing gate opened

जब पास से मौत को गुजरते देखा, तो फटी रह गई आंखें

Fri, 09 Jun 2017 08:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 09 Jun 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
 train engine passed and railway crossing gate opened
डेमो
कल्पना कीजिए आंखों के सामने से मौत गुजर जाए कैसा प्रतीत होगा..? शायद जान हलक में आ जाएगी है न... यहां कुछ ऐसा ही हुआ जब लोगों ने पास से मौत को गुजरता देखा, सबकी आंखे टिकी रह गई कि ये क्या हुआ... 
विज्ञापन

 

 train engine passed and railway crossing gate opened
डेमो
मौत कुछ इंच की दूरी से गुजर गई
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के झांसी-मानिकपुर रेल लाइन पर बुधवार रात यह घटना घटी। रात के अंधेरे में मौत से लोगों का सामना हो गया और सबकी सांस अटकी रह गई। उस समय तो कोई कुछ न बोल सका। लेकिन जब मौत आंखों के सामने से गुजर गई तब कहीं जाकर लोगों को सांस में सांस आई।  

जानाकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन महोबा से 100 मीटर की दूरी पर बनी रेलवे क्रासिंग है। जहां पर रेलवे कर्मचारियों की 24 घंटे गेट खोलने और बंद करने की ड्यूटी रहती है। बुधवार रात करीब आठ बजे रेलवे फाटक खुला होने के कारण महोबा से बाइक और चार पहिया वाहनों से बजरिया और चरखारी आने-जाने वाले लोग गुजर रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 train engine passed and railway crossing gate opened
डेमो
इसी समय महोबा रेलवे स्टेशन की तरफ तेज रफ्तार से आ रहे इंजन की आवाज सुनकर रेलवे क्रासिंग पार कर रहे राहगीरों में भगदड़ मच गई। रेलवे का फाटक खुला देख ट्रेन के इंजन चालक ने इंजन की गति धीमी की। वहीं, क्रासिंग पार कर रहे लोग भी जहां के तहां रुक गए और पटरियों के बीच पहुंचे लोगों ने भाग कर जान बचाई।

स्टेशन अधीक्षक ने घटना के बाबत जानकारी होने से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि यह चूक गेट मैन की लापरवाही के चलते हुई है। उससे रेलवे फाटक खुला रह गया और ट्रेन का इंजन गुजर गया। अचानक सामने इंजन को देखकर राहगीर जहां के तहां रुक गए। इससे बड़ा हादसा होते-होते बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed