{"_id":"5905f5594f1c1bcc3a4413c3","slug":"train-engine-fails-at-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल का इंजन फेल होने पर यात्रियों ने किया उपद्रव, स्टेशन मास्टर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल का इंजन फेल होने पर यात्रियों ने किया उपद्रव, स्टेशन मास्टर को पीटा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 30 Apr 2017 08:04 PM IST
सार
संपर्कक्रांति सहित तीन ट्रेनों आगे पीछे स्टेशनों पर रोका, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी मानिकपुर रेल लाइन पर महोबा के सूपा और कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार की रात को माल गाड़ी का इंजन खराब हो जाने से दो घंटे तक रेल लाइन बाधित रहा। इससे महोबा से मऊरानीपुर, झांसी, ग्वालियर, आगरा, दिल्ली आने जाने वाली तीन ट्रेनें नजदीक के स्टेशनों में दो घंटे तक खड़ी रही।
शनिवार को झांसी से चलकर महोबा की तरफ आ रही माल गाड़ी का रात में करीब आठ बजे सूपा रेलवे स्टेशन के पास इंजन फेल हो गया। इससे सिंगल ट्रैक होने के कारण आने जाने वाली ट्रेनों को आगे पीछे की रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया।
झांसी से महोबा की तरफ आ रही उदयपुर इंटरसिटी और शटल ट्रेन को रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ में रोक दिया गया। एक घंटे तक ट्रेनों के आगे न बढ़ने पर यात्रियों ने रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ में जमकर उपद्रव काटा और स्टेशन मास्टर से भिड़ गए। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ी की सूचना पर रेलवे के अधिकारियों ने बांदा से दूसरा इंजन मंगाया। इसके बाद गाड़ी को महोबा की तरफ रवाना किया गया। दो घंटे बाद झांसी मानिकपुर ट्रैक बहाल हुआ।