{"_id":"5cf943aabdec2207703188d7","slug":"train-engine-fail-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क क्रांति का इंजन खराब, दो घंटे ठप रही अपलाइन, हावड़ा-दिल्ली रूट पर कई ट्रेन खड़ी रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क क्रांति का इंजन खराब, दो घंटे ठप रही अपलाइन, हावड़ा-दिल्ली रूट पर कई ट्रेन खड़ी रहीं
Thu, 06 Jun 2019 10:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
ओएचई लाइन में आई खराबी से कई ट्रेनें प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में हावड़ा-दिल्ली रूट की अप लाइन में गुरुवार दोपहर भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस करीब दो घंटे खड़ी रही। इंजन की ओएचई लाइन में आई खराबी को ठीक करने के बाद आवागमन चालू हो सका। इससे जोगबनी, जोधपुर हावड़ा, महानंदा समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।
दिल्ली की ओर जा रही संपर्क क्रांति के इंजन की ओएचई लाइन में दोपहर तीन बजकर 21 मिनट पर फाल्ट हो गया। ट्रेन कंसपुर गुगौली के पास अप लाइन में खड़ी हो गई। नान स्टाप ट्रेन के अचानक खड़े होने की सूचना पर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
यातायात प्रभारी नवीन तिवारी, आरपीएफ उप निरीक्षक संजय तिवारी मौके पर पहुंचे और वहां से इंजीनियरिंग विभाग को सूचना दी। इंजीनियरिंग विभाग की टीम वहां पर ट्रेन की ओएचई लाइन का फाल्ट सही किया। तब शाम 5.26 बजे ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। इससे ट्रेन दो घंटा पांच मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन
इसमें जोगबनी, महानंदा, जोधपुर हावड़ा व तीन मालगाड़ी अप लाइन की ट्रैक पर खड़ी रही। उप निरीक्षक संजय तिवारी ने बताया कि ओएचई की तकनीकी फाल्ट से ट्रेनों का संचालन ठप हुआ था। तकनीकी टीम ने फाल्ट सही करने के बाद ट्रेनों का रवाना किया।