{"_id":"5c010216bdec2241852c4e9e","slug":"train-accident-near-unnao-kanpur-lucknow-railway-track-interrupted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः उन्नाव के पास पेट्रोल ले जा रही मालगाड़ी से टकराए 2 वाहन, 3 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः उन्नाव के पास पेट्रोल ले जा रही मालगाड़ी से टकराए 2 वाहन, 3 लोग घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 30 Nov 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार दोपहर यूपी में कानपुर-लखनऊ के बीच शुक्लागंज के पास मालगाड़ी मिट्टी लदे डंपर और वैन से टकरा गई। इस दुर्घटना में वैन और डंपर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे को जिसने देखा हैरान रह गया।
डेमो पिक
उन्नाव के करीब शुक्लागंज सहजनी क्रॉसिंग के पास गेट का बूम तोड़कर एक तेज रफ्तार डंपर घुस आया। इसी के साथ एक वैन भी अंदर आ गई। तभी सामने आ रही ट्रेन ने दोनों गाड़ियों में भीषण टक्कर मार दी।
डेमो पिक
दुर्घटना में वैन और डंपर के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोपहर से लखनऊ-कानपुर यातायात पूरी तरह से बाधित है। मालगाड़ी में पेट्रोल लदा हुआ था। बताया जा रहा है कि क्रॉसिंग के गेट पास खड़ी स्कूल की वैन बिना सवारी के खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
तभी तेज रफ्तार डंपर पीछे से आया और गेट बूम तोड़ते हुए मालगाड़ी से जा टकराई। ट्रेन चालक अनिल कुमार ने बताया कि इंजन से दोनों गाड़ियां टकराई हैं। लगातार हॉर्न दिया जा रहा था। अचानक से दोनों गाड़ियां ट्रेन से टकरा गईं।
विज्ञापन
डेमो पिक
ट्रेन चालक का कहना है कि अगर पेट्रोल की टंकी से अगर ये दोनों गाड़ियां टकरातीं तो बड़ा भीषण हादसा। यह हादसा दोपहर 1.51 मिनट पर हुआ है। तीनों गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में हुआ है।