फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   train accident injured tears spilled out

रेल हादसा: आंखें खुली तो छलक आए आंसू,  नई जिंदगी के लिए कहा थैंक यू

Thu, 24 Nov 2016 12:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 24 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
train accident injured tears spilled out
पुखरायां ट्रेन हादसे के बाद की तस्वीर

पुखरायांं रेल हादसे के तीन घायलों को बुधवार को हैलट से लखनऊ रेफर किया गया जबकि सात घायलों की छुट्टी कर दी गई। कुछ घायल ऐसे भी थे जिन्हें हादसे के दो दिन बाद होश आया था। अस्पताल में आंख खुली तो आंसू छलक पड़े। मौत के मुंह से बाहर निकलने की खुशी इनके चेहरे से छलक रही थी। इनकी जुबान से अहला ही फूट पड़ा थैंक यू.... ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी पाए लोगों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। कहने लगे कि डॉक्टरों, प्रशासन, समाजसेवियों के प्रयासों से उन्हें नई जिंदगी मिली। अब वे अपनों से मिलने के लिए घर पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रेलवे ने उन्हें और उनके परिजनों को यात्रा पास दिए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ट्रेन हादसे के तीन घायलों को बुधवार को हैलट से लखनऊ रेफर किया गया जबकि सात घायलों की छुट्टी कर दी गई। डीएम कौशलराज शर्मा, जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. नवनीत कुमार, हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य डॉक्टरों-अफसरों ने हैलट में भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। अति गंभीर, गंभीर और साधारण घायल मरीजों को चिह्नित किया गया। पटना के रवींद्र पंडित, फूला देवी, सुरेंद्र नाथ, प्रयाग मंडल, लालबंगला की ज्योति सिंह, मदन, अंबेडकर नगर की रीना, मोहम्मद इस्लाम, अभोखा, परमाकांत झा की छुट्टी कर दी गई।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed