फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tragic accident in UP, Four children died due to electric shock, incident happened due to falling of fan

यूपी में दर्दनाक हादसा: उन्नाव में करंट से चार भाई-बहनों की मौत, पंखा गिरने से हुई घटना, घर पर अकेले थे मासूम

Sun, 19 Nov 2023 06:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Nov 2023 06:55 PM IST
सार

Unnao News: देर शाम खेत से लौटकर दंपती घर पहुंचे, तो चारों एक दूसरे पर पड़े थे और उनके ऊपर पंखा (टेबल फैन) गिरा पड़ा था। सभी बच्चों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Tragic accident in UP, Four children died due to electric shock, incident happened due to falling of fan
पंखे का करंट लगने से चार बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के बीघापुर में घर में खेल रहे चार भाई-बहनों की स्टैंड पंखा में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के समय बच्चे घर में अकेले थे। माता पिता खेत धान की फसल काटने गए थे। देर शाम घर लौटने पर चारों बच्चें पंखे से सटे एक दूसरे पर मृत पड़े मिले।

विज्ञापन

पंखा उनके ऊपर पड़ा था, जिसका प्लग बड़े बेटे के हाथ में था। एक साथ सभी बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। डीएम अपूर्वा दुबे भी मौके पर पहुंचीं हैं। बारासगवर थाना क्षेत्र के गांव लालमन खेड़ा निवासी वीरेंद्र कुमार पासवान पत्नी शिवदेवी के साथ रविवार सुबह खेत में धान की फसल काटने गया था।
विज्ञापन

घर पर बेटा मयंक (9), बेटी हिमांशी (8), हिमांक (6) और मांशी (4) घर पर अकेली थीं। शाम करीब पांच बजे जब परिजन खेत से लौटे तो बच्चे मृत मिले। वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि घर पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा खुला था। सभी बच्चे एक के ऊपर एक पर पड़े थे। उन पर पंखा पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं
आनन-फानन पंखा हटाकर बच्चों को उठाने लगा तो सभी की मौत हो चुकी थी। एक साथ चार बच्चों की मौत से माता-पिता और परिवार बेहाल हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जांच के बाद पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

करंट की चपेट में आने की बात सामने आई
एक साथ चार भाई-बहनों की मौत की सूचना पर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी और थाना प्रभारी दिलीप प्रजापति मौके पर पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने जांच की, तो करंट की चपेट में आने की बात सामने आई। पुलिस का अंदाजा है कि पंखा का प्लग लगाते समय बड़ा बेटा मंयक करंट की चपेट में आया।

मच्छर अधिक होने से पंखा चलाते थे
दरअसल, पंखे का प्लग उसके हाथ में फंसा मिला है। इसके बाद उसे बचाने की कोशिश में अन्य भाई-बहन भी करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने बताया कि मच्छर अधिक होने से पंखा चलाते थे। अनुमान है कि बच्चों ने भी यही किया होगा तभी वह करंट की चपेट में आ गए। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed