फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tragic accident in Orai, Loader hit by dumper, four including mother, son and grandmother died

उरई में दर्दनाक हादसा: लोडर को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, मां-बेटे और दादी समेत चार की मौत, कई घायल

Mon, 18 Dec 2023 04:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Dec 2023 04:49 AM IST
सार

Orai News: रविवार की देर रात लौटते समय करीब पौने एक बजे शहर कोतवाली के कैथेरी टोल प्लाजा के पास सर्विस लेन से उतरते वक्त लोडर को पीछे से एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे लोडर पलट गया।

विज्ञापन
Tragic accident in Orai, Loader hit by dumper, four including mother, son and grandmother died
orai road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई में तीर्थस्थल दर्शन कर लोडर वाहन से लौट रहे एक ही गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोगों के साथ बड़ा हादसा हो गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे लोडर पलट गया। गांव के एक शिक्षक का मासूम बेटा, पत्नी, मां और छात्रा की मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे में डेढ़ दर्जन के करीब घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद चालक डंपर लेकर वहां से भाग गया।  डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहाना गांव के रहने वाले एक कोचिंग टीचर लालू उर्फ दूर्वासा यादव अपने छात्रों को लेकर मध्य प्रदेश के दतिया में पीतांबरा माता के दर्शन करने गए थे।

विज्ञापन

लोडर को डंपर ने जोरदार टक्कर मारी
लोडर में गांव की कुछ पुरुष व महिलाएं भी थीं। रविवार की देर रात लौटते समय करीब पौने एक बजे शहर कोतवाली के कैथेरी टोल प्लाजा के पास सर्विस लेन से उतरते वक्त उनके लोडर को पीछे से एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे लोडर पलट गया।

मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही चार ने दम तोड़ा
लोडर में बैठे सभी दो दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही चार ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार लालू उफ दूर्वासा यादव का दो साल का बेटा अनुरुद्ध, पत्नी प्रियंका देवी (28), मां मुन्नी  देवी (50), छात्रा नैंसी (16) की मौत हो गई।

विज्ञापन

घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया
वहीं छात्र आयुष, आकांक्षा, रितिका, विशाल, ओमनी रजनी, अंजलि आदि कई लोग घायल हो गए। गंभीर हालत होने पर शिक्षक दुर्वासा को हायर सेंटर झांसी रेफर कर दिया। अन्य सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed