फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tragic accident in Hardoi, Pickup hits three bike riding youths, two dead and one in critical condition

हरदोई में दर्दनाक हादसा: पिकअप ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत और एक की हालत गंभीर

Tue, 14 Nov 2023 02:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Nov 2023 02:30 PM IST
सार

Hardoi News: पुलिस ने सड़क पर पड़े शवों को पिहानी सीएचसी पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व पिकअप को मौके से हटवाया। घटना में घायल सचिन को भी सीएचसी पिहानी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Tragic accident in Hardoi, Pickup hits three bike riding youths, two dead and one in critical condition
अस्पताल में खड़े पुलिस अधिकारी और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जहानीखेड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन लोंगों को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। घायल को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

घटना के बाद चालक पिकअप मौके पर छोड़कर भाग निकला। जानकारी के अनुसार, पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पंडरवा किला निवासी शिवम (28) खेती करता था। सोमवार को वह खेत में लगे कटीले तार से घायल हो गया था। मंगलवार को वह अपने साथियों नंदराम कुमार (28) और सचिन (25) के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पर दवा लेने के लिए बाइक से गया था।
विज्ञापन

दवा लेकर तीनों वापस गांव जा रहे थे। पिहानी-जहानीखेड़ा मार्ग पर हर्रैया के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरे। घटना में नंदराम और शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को जिला अस्पताल रेफर किया
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पड़े शवों को पिहानी सीएचसी पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व पिकअप को मौके से हटवाया। घटना में घायल सचिन को भी सीएचसी पिहानी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed