फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tragic accident in Etawah, DCM collides with the moving container, operator dies tragically and three  injured

इटावा में दर्दनाक हादसा: आगे चल रहे कंटेनर से टकराई डीसीएम, परिचालक की दर्दनाक मौत...तीन गंभीर घायल, सैफई रेफर

Sat, 23 Mar 2024 08:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Mar 2024 08:47 AM IST
सार

Etawah News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक डीसीएम आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Tragic accident in Etawah, DCM collides with the moving container, operator dies tragically and three  injured
etawah road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में चौबिया थाना क्षेत्र से निकलने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डीसीएम आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसा हाईवे क चैनल नंबर 116 चौपला कट पॉइंट के पास हुआ। इसमें आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही डीसीएम रात डेढ़ बजे चालक को नींद का झोंका आ जाने के कारण आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई।

विज्ञापन

हादसे में डीसीएम में बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी मंसूर अहमद पुलिस बल के साथ पहुंच गए। दरी लदी हुई डीसीएम की केबिन में फंसे व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको बाहर निकाला गया। डीसीएम में बैठे हेल्पर इंद्रपाल (43) पुत्र संतोष निवासी सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में बैठा हुआ एक व्यापारी अभिषेक (26) पुत्र सुरेश निवासी जनपद फिरोजाबाद और राजेश (40) पुत्र बटेश्वरी लाल निवासी सिरसागंज घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को पीजीआई हॉस्पिटल रेफर किया
सभी को तत्काल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की एम्बुलेंस से पीजीआई हॉस्पिटल सैफई भेजा गया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया है। एक्सप्रेसवे रोड सुचारू रूप से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed