फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tragic accident in Chitrakoot, Wall of house collapses, two real sisters died and one injured

चित्रकूट में दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी घर की दीवार, मलबे में दबकर दो सगी बहनों की मौत, एक घायल

Sat, 06 May 2023 02:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 May 2023 02:01 PM IST
सार

Chitrakoot News: शुक्रवार देर रात दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे कमरे में सो रही दो सगी बहनों दबकर मर गईं। वहीं, एक बालिका घायल हो गई है, जिसे सीएससी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Tragic accident in Chitrakoot, Wall of house collapses, two real sisters died and one injured
अस्पताल में भर्ती बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र शुक्रवार देर रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से घर की दीवार कमजोर हो गई थी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे कमरे में सो रही दो सगी बहनों दबकर मर गईं। वहीं, एक बालिका घायल हो गई है, जिसे सीएससी में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के बंबोरा निवासी सुग्गी लाल ने बताया कि उसकी पुत्री शिवानी (3) और राजनंदनी (6) कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन

अचानक दीवार भरभरा कर गिरी और वे मलबे में दब गईं। वहीं, पास में ही सो रही उनके रिश्तेदार की मासूम बेटी नीतू भी दब गई। परिजनों को जैसे ही जानकारी हुई, तो तीनों को मलबे से निकालकर सीएससी में भर्ती कराया। शिवानी की रात में ही मौत हो गई थी, जबकि राजनंदनी की शुक्रवार सुबह मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, तीसरी नीतू को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया गया। हादसे में मरने वाली दोनों सगी बहनें हैं और इनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed