Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic on Bajaria, Colonelganj, P Road will be diverted tomorrow on Bakrid

Kanpur News: बकरीद पर कल बजरिया, कर्नलगंज, पी रोड का बदला रहेगा ट्रैफिक

Wed, 27 May 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Traffic on Bajaria, Colonelganj, P Road will be diverted tomorrow on Bakrid
कानपुर। बकरीद के अवसर 28 मई को बड़ी ईदगाह पर नमाज अदा की जाएगी। लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो इस लिए ट्रैफिक विभाग बजरिया, कर्नलगंज, पीरोड पर डायवर्जन की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था सुबह पांच बजे से नमाज समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। नमाजियों के वाहनों के लिए कई जगह अस्थायी पार्किंग बनाई है। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि ट्रैफिक में बदलाव के लिए टीआई, टीएसआई और सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसीपी और अन्य अधिकारी मानीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन


यहां रहेगा डायवर्जन
- परेड और लाल इमली चौराहा की तरफ से आने वाले वाहन कर्नलगंज चौराहा से बकरमंडी ढाल नहीं जाएंगे। उन्हें शनिदेव मंदिर तिराहा से होते हुए जाना होगा।
- गोल चौराहा और हैलट की ओर से आने वाले वाहन ईदगाह चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। उन्हें बेनाझाबर तिराहा से वाया चांदनी नर्सिंगहोम रवाना किया जाएगा।
- पीरोड की ओर से आने वाले वाहन रामबाग चौराहा से बजरिया चौराहा की ओर नहीं जाएंगे। उन्हें रामबाग चौराहा से बाएं मुड़कर ब्रह्मनगर चौराहा से होते हुए जाना होगा।
विज्ञापन

- 80 फीट रोड की ओर से आने वाले वाहन ब्रह्मनगर चौराहे से बाएं मुड़कर ईदगाह चौराहे नहीं जाएंगे। उन्हें ब्रह्मनगर चौराहे से रामबाग तिराहा से दाहिने मुड़कर पीरोड होते भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छह बंगलिया चौराहा की ओर से आने वाले वाहन मकरावटगंज ढाल से ईदगाह चौराहा की ओर नहीं जाएंगे। उन्हें मकरावटगंज ढाल से आगे शनिदेव मंदिर तिराहा से बाएं मुड़कर जाना होगा।
- हलीम कॉलेज चौराहा की ओर से आने वाले वाहन बजरिया चौराहा नहीं जा सकेंगे। उन्हें सीसामऊ चौराहा से बाएं मोड़कर रवाना किया जाएगा।
- लकडमंडी रोड से आने वाले वाहन कायस्थाना चौराहा से आगे बकरमंडी ढाल की ओर नहीं जाएंगे। उन्हें कायस्थाना चौराहा से बाएं या दाहिने मुड़कर जाना होगा।
--------------
यहां बनाई गई पार्किंग

- लाल इमली चौराहा की तरफ से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को शनिदेव मंदिर तिराहा रोड पर सड़क के दोनों ओर पार्क करेंगे।
- गोल चौराहे और स्वरूपनगर की ओर से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को वीरेंद्र स्वरूप ग्राउंड में पार्क कर सकेंगे।
- पीरोड की ओर से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को रामबाग तिराहा से पहले सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे।
- 80 फीट रोड की ओर से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को ब्रह्मनगर चौराहा से पहले 80 फीट रोड पर पार्क करेंगे।
- यतीमखाना चौराहा की ओर आने वाले नमाजी अपने वाहनों को लकड़मंडी रोड पर सड़क के दोनों ओर पार्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed