फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic jams in Kalyanpur, Rawatpur, Govindnagar, vehicles kept crawling

Kanpur News: कल्याणपुर, रावतपुर, गोविंदनगर में जाम, रेंगते रहे वाहन

Tue, 02 Dec 2025 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams in Kalyanpur, Rawatpur, Govindnagar, vehicles kept crawling
कानपुर। शहर के कुछ हिस्सों में सोमवार को जाम लगता रहा जिसमें से निकलने के लिए वाहन सवारों को मशक्कत करनी पड़ी। यह समस्या कल्याणपुर, रावतपुर, गोविंदनगर, टाटमिल, रेलबाजार, चकेरी, शास्त्रीनगर, परेड के पास रही। सबसे अधिक दिक्कत स्कूलों की छुट्टी होने के समय आई। एक ही समय में स्कूली वाहन, वैन, ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया व चार पहिया वाहनों के आने से यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और ट्रैफिक स्टाफ ने मशक्कत कर वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन

बिठूर तिराहे से बैरी गांव के बीच सीवर लाइन का कार्य चल रहा है जिसकी वजह से एक लेन बंद कर दी गई है। वाहन सवार एक ही लेन से आवाजाही कर रहे हैं। सोमवार की दोपहर रुक-रुककर वाहन बिठूर और कल्याणपुर के लिए गए। कल्याणपुर बगिया क्रॉसिंग पर सीवर लाइन का कार्य होने से दोनों तरह का ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चों को लेकर जा रही कई स्कूलों की बसें जाम में फंस गईं।
विज्ञापन

डबल पुलिया ने काकादेव और नमक फैक्ट्री चौराहे जाने वाली सड़क, शास्त्रीनगर चेन फैक्टरी चौराहा, गोविंदनगर चावला मार्केट चौराहा, कर्रही रोड, नौबस्ता, किदवईनगर चौराहा, अफीमकोठी, परेड, प्रेमनगर, पीरोड, नवाबगंज, लालबंगला, श्यामनगर, घंटाघर, नयागंज, ग्रीनपार्क चौराहे समेत अन्य हिस्सों में वाहन रेंग रेंग कर गंतव्य के लिए गए। ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि जाम लगने वाले पॉइंट पर फोर्स तैनात है। कहीं बड़ा जाम नहीं लगा था। वाहनों की आवाजाही जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed