फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic constable beaten up near police post and uniform torn two youths were on a bike without number plate

Kanpur: पुलिस चौकी के पास ट्रैफिक सिपाही को पीटा…वर्दी फाड़ी, बिना नंबर की बाइक से थे दो युवक, जांच शुरू

Wed, 25 Dec 2024 09:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Dec 2024 09:53 AM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाने की पनकी रोड चौकी के पास ट्रैफिक सिपाही से मारपीट की घटना सामने आई है। इस दौरान सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है, जबकि एक फरार हो गया।
 

विज्ञापन
Traffic constable beaten up near police post and uniform torn two youths were on a bike without number plate
पीड़ित सिपाही - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नया शिवली रोड तिराहा पर पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक सिपाही को बाइक सवार युवकों ने पीट दिया। मारपीट के दौरान सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक हमलावर को दबोच लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। सिपाही ने आरोपियों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

यातायात पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अजय कुमार मंगलवार को नया शिवली रोड तिराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। अजय के मुताबिक शाम को बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवकों को टोका। इस पर दोनों गालीगलौज करते हुए निकल गए। थोड़ी देर बाद युवक अपने दो साथियों के साथ दोबारा वहां पहुंचा और सिपाही से गालीगलौज करने लगा। सिपाही ने विरोध किया, तो दबंगों ने मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी।

विज्ञापन

रिपोर्ट दर्जकर की जाएगी कार्रवाई
बीच सड़क युवकों को सिपाही से भिड़ते देख लोगों की भीड़ जुटने लगी। इस बीच सूचना पाकर पनकी रोड चौकी पर मौजूद सिपाही भी मौके पर पहुंच गए और बिठूर रोड मिर्जापुर निवासी आरोपी राजू दुबे को धर दबोचा। अन्य साथी मौके से भागने में कामयाब रहे। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि सिपाही की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुकी है ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से मारपीट

  • 6 जुलाई 2021: काकादेव में डबल पुलिया के पास बाइक सवार भाजपा नेता ने साथियों संग मिलकर हेड कांस्टेबल गिरिराज सिंह और होमगार्ड अभिषेक सिंह को पीटा। कार्रवाई शून्य।
  • 18 सितंबर 2021: ग्वालटोली के चुन्नीगंज चौराहे पर बाइक सवार युवक फोटो खींच रहे टीएसआई कौशल कुमार गिरी को टक्कर मारने के बाद घसीटते हुए ले गए। दोनों आरोपी किए गए गिरफ्तार।
  • 22 नवंबर 2022: महिला थाने के पास अधिवक्ताओं ने ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र कुशवाहा को पीटा। अधिवक्ता सतेंद्र वाजपेई, जीतू और आशुतोष कटियार पर एफआईआर दर्ज। चार्जशीट दाखिल।
  • 30 जून 2023: हनुमंत विहार क्षेत्र में नौबस्ता बंबा चौराहे के पास बिना नंबर प्लेट हूटर लगी कार का चालान करने पर दो कार सवार दबंगों ने ट्रैफिक एसआई मुनेंद्र प्रताप सिंह व सिपाही गजेंद्र सिंह को बेरहमी से पीटा। एक ने खुद को ब्लॉक प्रमुख का भतीजा बताया था तो दूसरे ने तान दिया था तमंचा। एफआईआर दर्ज। कार्रवाई शून्य।
  • 4 दिसंबर 2024: परेड चौराहे पर बीच सड़क कार खड़ी करने से मना करने पर नवाबगंज के विकासनगर निवासी व्यापारी संजय सिंह ने ट्रैफिक सिपाही योगेश और होमगार्ड राजेश को पीटा। गिरफ्तार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed