{"_id":"605e31b68ebc3ec8967e0b5f","slug":"traffic-challan-dehat-news-knp620129468","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकता पर चला डंडा, 40 ऑटो के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकता पर चला डंडा, 40 ऑटो के चालान
विज्ञापन
अकबरपुर अंडरपास पर नियम तोड़ने पर ऑटो का चालान कराते टीएसआई देवेंद्र सिंह।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर में माती रोड पर ट्रैफिक अराजकता पर शुक्रवार को कोतवाली व ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ऑटो चलाते छह चालक मिले। वहीं, 34 ऑटो में तय मानक से अधिक सवारियां मिलीं। इन सभी ऑटो के चालान किए गए।
गुुरुवार सुबह माती रोड पर तेज रफ्तार ऑटो राजस्व कॉलोनी के पास निजी बस से भिड़ गई थी। हादसे में रिटायर्ड कैप्टन, बीएसए कार्यालय में कार्यरत सामूहिक सहभागिता की जिला समन्वयक समेत तीन की मौत हो गई थी। जबकि तीन अन्य गंभीर घायल हुए। शुक्रवार सुबह ऑटो चालकों ने अराजकता शुरू कर दी। अकबरपुर में कई ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियों संग दरोगा भी बैठकर जाते दिखे। एसपी केशव कुमार चौधरी के निर्देश पर कोतवाली व ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया।
अकबरपुर में टीएसआई देवेंद्र सिंह की अगुवाई में चेकिंग हुई। जबकि कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने टीम के साथ नियम तोड़ने वाले ऑटो चालकों के चालान काटे। माती रोड पर सुबह आठ बजे के बाद माल वाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक है। इसके बावजूद धड़ल्ले से निकलते ट्रकों की धरपकड़ कर चालान किए गए।
विज्ञापन
मालवाहक वाहनों पर सुबह आठ से रात दस बजे तक रोक
कानपुर देहात। माती रोड पर माल वाहक वाहनों की आवाजाही पर रात दस से सुबह आठ तक रोक रहेगी। इस अवधि में प्रतिबंधित वाहनों के निकलने पर चालान किया जाएगा। पुनरावृत्ति पर वाहन सीज करने की कार्रवाई होगी। टीएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर माती रोड पर माल वाहक वाहनों की आवाजाही पर निश्चित अवधि के लिए रोक लगाई गई है। सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया है। (संवाद)
जिले में पंजीकृत हैं 6614 ऑटो
कानपुर देहात। जिले में सरकारी परिवहन संसाधनों की कमी व सीमित रूटों पर बस संचालन की वजह से ऑटो की संख्या बढ़ गई है। एआरटीओ कार्यालय के अनुसार जिले में 6614 ऑटो पंजीकृत हैं। कमाई के लिए क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर अधिक चक्कर लगाने के लिए चालक ऑटो अधिक रफ्तार से चलाते हैं। इसकी वजह से हादसे होते हैं। एआरटीओ प्रवर्तन उमाशंकर यादव ने बताया कि परमिट में दर्ज केेंद्रबिंदु के मुताबिक 16 किमी. के दायरे में ऑटो का संचालन करने का नियम है। यदि ऑटो चालक परमिट के नियम तोड़ता है तो उसपर कार्रवाई की जाती है। समय-समय पर ऑटो के परमिट निरीक्षण में जांचे जाते हैं। (संवाद)
टैंपो में छह व ऑटो में तीन सवारियां वैध
कानपुर देहात। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि टैंपो में चालक के अतिरिक्त छह सवारियां बैठाने का परमिट है। वहीं, ऑटो में चालक के अतिरिक्त अधिकतम तीन सवारियां बैठाई जा सकती हैं। सभी ऑटो व टैंपो चालकों को इन नियमों के पालन के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)

ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियों के साथ बैठकर जाते दरोगा। - फोटो : AKBARPUR