{"_id":"574dec784f1c1b0e76109c0a","slug":"traffic-board-show-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का हाल बताएंगे ट्रैफिक बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का हाल बताएंगे ट्रैफिक बोर्ड
AMARUJALA BEARO
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
अरोमा होटल लाइट प्वाइंट पर जाम की स्थिति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। साल के अंत तक शहर के प्रमुख चौराहों पर डिजिटल ट्रैफिक बोर्ड लगे नजर आएंगे। इन बोर्ड में खास बात ये होगी कि ये मौसम का हाल भी बताएंगे। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट योजना के अंतर्गत केडीए और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर 75 ऐसे चौराहों का चयन शुरू किया है, जहां पर डिजिटल बोर्ड लगेंगे। एसपी ट्रैफिक सर्वानंद सिंह ने बताया कि बोर्ड के माध्यम से रोड पर चलते फिरते लोगों को शहर के तापमान के उतार-चढ़ाव का पता चल सकेगा।
हाल ही में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए कमिश्नर के साथ केडीए और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए इंटरनेट से जुड़े ट्रैफिक डिस्प्ले बोर्ड और सीसीटीवी कैमरे लगाने के अलावा जेब्रा क्रॉसिंग और स्टाप लाइन बनाए जाने का फैसला किया गया था। ट्रैफिक संकेत वाले डिजिटल बोर्ड में मौसम का हाल भी नजर आएगा। एसपी ट्रैफिक की मानें तो इस तरह के बोर्ड शहर में पहली मर्तबा लगाए जा रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि साल के अंत तक चौराहों पर डिजिटल बोर्ड लग जाएं।