फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traders Stage Protest Over Waterlogging at Kidwai Nagar 40 Dukan Chauraha, Demand Drain Repair

कानपुर: 40 दुकान चौराहा पर धंसा नाला, दुकानों में घुसा दो फीट पानी; व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Thu, 03 Sep 2026 08:26 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 03 Sep 2026 08:26 PM IST
सार

Kanpur News: किदवई नगर से यशोदानगर जाने वाली रोड स्थित 40 दुकान चौराहा पर नाला धंसने से जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। नगर उद्योग व्यापार मंडल का आरोप है कि नाले की निकासी व्यवस्था खराब होने के कारण बारिश का पानी आसपास के पूरे क्षेत्र में भर गया।

विज्ञापन
Traders Stage Protest Over Waterlogging at Kidwai Nagar 40 Dukan Chauraha, Demand Drain Repair
व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

व्यापारियों के मुताबिक, कई दुकानों में करीब दो फीट तक पानी घुसने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। समस्या के विरोध में नगर उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने पानी में खड़े होकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने जल निगम मुर्दाबाद, जल संस्थान मुर्दाबाद, महाप्रबंधक मुर्दाबाद और नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन

पानी दुकानों में घुसने से कारोबार प्रभावित

व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल उत्तम और वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में व्यापारियों ने कहा कि कानपुर दक्षिण के प्रमुख बाजारों में शामिल 40 दुकान चौराहा पर नाला लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। नाला क्षतिग्रस्त होने और पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश के दौरान गंदा पानी दुकानों में भर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि जलभराव के कारण आम लोगों और दुकानदारों को आवागमन में भी दिक्कत होती है। खुले और धंसे नाले के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहनों के उसमें फंसने की आशंका बनी रहती है। व्यापारियों ने इसे हादसे और जान-माल के नुकसान का खतरा बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की।

विज्ञापन

तत्काल नाला बनवाने की मांग

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने जल संस्थान और जल निगम से नाले का निर्माण कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो बाजार में कारोबार और आम लोगों की परेशानी और बढ़ेगी। प्रदर्शन में वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं पूर्व पार्षद हरिशंकर गुप्ता, युवा महामंत्री मनीष गर्ग समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed