{"_id":"f5c60ee555f04b7870001dc784b7a5a2","slug":"traders-raid-here-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारियों के यहां छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारियों के यहां छापे
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। आयकर विभाग की दो टीमों ने सोमवार को पैकेजर्स राम जी प्रेस और डिजाइनर लाइट निर्माता न्यू लाइट के आफिस और गोदामों में सर्वे किया। इस दौरान बड़े पैमाने पर संदिग्ध दस्तावेज मिले। इनकम टैक्स कमिश्नर असीम कुमार की टीम ने न्यू लाइट फर्म के सिविल लाइंस, सोमदत्त प्लाजा व लाजपत नगर स्थित दफ्तरों और गोदामों में दस्तावेज चेक किए। यहां कच्चे पर्चे पर बिक्री के सबूत मिले। यह फर्म डिजाइनर लाइट बनाती है और प्रदेश के बाहर माल की सप्लाई होती है। कई घंटे तक चली कार्रवाई के बाद टीम ने बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए हैं।
इसी तरह मालिक डीएन मेहरोत्रा और अमर नाथ मेहरोत्रा की सिविल लाइन, कमला टॉवर स्थित पैकेजिंग मैटीरियल फर्म रामजी प्रेस में सर्र्वे किया गया। यहां से संदिग्ध दस्तावेज मिलने के बाद टीम ने शिवाले के पस द्वारिकाधीश रोड स्थित आफिस और दादानगर स्थित फैक्ट्री में भी जांच पड़ताल की। समाचार लिखे जाने तक दोनों कारोबारियों के यहां जांच चल रही थी। अधिकारियों ने बताया कि टैक्स चोरी के सबूत मिले हैं। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।