फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traders Protest with Injured Merchant Over Poor Condition of CM Grid Road in Kidwai Nagar, Demand Compensation

कानपुर: सीएम ग्रिड की बदहाली से व्यापारी का टूटा पैर, विरोध में सड़क पर उतरा व्यापारिक संगठन; मुआवजे की मांग

Fri, 04 Sep 2026 07:51 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 04 Sep 2026 07:51 PM IST
सार

Kanpur News: सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क की बदहाली और जगह-जगह बने गड्ढों के विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने वाई ब्लॉक किदवईनगर में प्रदर्शन किया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और गड्ढे में गिरकर घायल हुए व्यापारी सुनील मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों ने सड़क पर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Traders Protest with Injured Merchant Over Poor Condition of CM Grid Road in Kidwai Nagar, Demand Compensation
व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदर्शन के दौरान हादसे में घायल व्यापारी को मुआवजा देने और सड़क के गड्ढों को जल्द भरवाने की मांग उठाई गई। व्यापारियों ने कहा कि सीएम ग्रिड योजना के चलते पहले से ही क्षेत्र में कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होने से वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

गड्ढे में गिरकर व्यापारी का पैर टूटा

किराना व्यापारी सुनील मिश्र बृहस्पतिवार को एक्सप्रेस रोड स्थित अपनी दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से किदवईनगर स्थित घर लौट रहे थे। यूपी किराना सेवा समिति स्कूल के आगे राम मिष्ठान भंडार के सामने पहुंचते ही उनकी बाइक अचानक सड़क पर बने बड़े गड्ढे में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में सुनील मिश्र के दाहिने पैर की दो जगह से हड्डी टूट गई। हादसे के बाद उनका उपचार कराया गया। घटना को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सड़क पर गड्ढे होने के कारण आए दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है और हादसे का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन

व्यापारियों ने मांगा मुआवजा

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने गड्ढे में गिरकर घायल हुए सुनील मिश्र को मुआवजा देने की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि सड़क की बदहाली के कारण यदि कोई व्यापारी या राहगीर हादसे का शिकार होता है तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि सीएम ग्रिड योजना के काम के कारण पहले से ही व्यापार प्रभावित है। अब नगर निगम की लापरवाही से व्यापारी सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने सड़क निर्माण और गड्ढों को भरने का काम जल्द शुरू कराने की मांग की।

समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

व्यापारियों ने कहा कि सड़क निर्माण और गड्ढों को भरने का काम जल्द शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में विजय गुप्ता, अशोक शुक्ला, मनीष गुप्ता, कमल त्रिपाठी, विनायक पोद्दार, संजय भदौरिया, पवन गौड़, बालकृष्ण गुप्ता, जय कुमार शर्मा, प्रखर श्रीवास्तव और गोपाल शुक्ला समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed