फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traders conference will be held in Lok Sabha constituencies, JP Nadda will come to review in February

Kanpur: लोकसभा क्षेत्रों में होंगे व्यापारी सम्मेलन...फरवरी में समीक्षा करने आएंगे जेपी नड्डा, ये है तैयारी

Wed, 31 Jan 2024 02:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 31 Jan 2024 02:31 PM IST
सार

Kanpur News: भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में व्यापारियों का समर्थन जुटाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सभी लोकसभा क्षेत्रों में व्यापारी सम्मेलन होंगे। वहीं, फरवरी की शुरुआत में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां के लोकसभा क्षेत्रों की समीक्षा करने आएंगे।

विज्ञापन
Traders conference will be held in Lok Sabha constituencies, JP Nadda will come to review in February
बीजेपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा व्यापारियों का समर्थन जुटाने के लिए कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में व्यापारी सम्मेलन कराएगी। इस संबंध में मंगलवार को पार्टी के क्षेत्रीय मुख्यालय में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने बताया कि इन सम्मेलनों में केंद्र व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री, राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

शारदा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओें के साथ बूथ स्तर तक बैठकें की जाएगी।  क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि फरवरी की शुरुआत में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां के लोकसभा क्षेत्रों की समीक्षा करने आएंगे। बताया कि सभी लोकसभा सीटों को जीतने के लिए व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक एवं क्षेत्रीय सह संयोजकों के प्रवास कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

इसमें क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता कानपुर उत्तर, दक्षिण, कानपुर देहात एवं ग्रामीण में प्रवास करेंगे। श्याम मोहन दुबे इटावा, कन्नौज, औरैया, फर्रुखाबाद में। पंकज त्रिपाठी हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट एवं ललितपुर, झांसी, जालौन में भी प्रवास कर व्यापारियों के बीच रणनीति तय करेंगे। इस मौके पर मोहित पांडेय, अनूप अवस्थी, मुकुंद मिश्रा, अनीता गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, संतोष गुप्ता, दिनेश सिंह राठौर, किशन केसरवानी मौजूद रहे।

विज्ञापन

भाजपा ने 52 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी, संयोजक घोषित किए
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा प्रदेश ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 52 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी व संयोजकों की मंगलवार को घोषणा कर दी गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की ओर से जारी सूची के अनुसार सीसामऊ विधानसभा प्रभारी रीता शास्त्री, संयोजक वीरेंद्र श्रीवास्तव, किदवईनगर विधानसभा प्रभारी संतोष सिंह राजू, संयोजक विनोद शुक्ला, आर्यनगर प्रभारी राकेश गुप्ता चुन्नू, संयोजक विनोद शुक्ला को बनाया गया है।

विज्ञापन

ये लोग रहे शामिल
गोविंदनगर प्रभारी कौशल किशोर दीक्षित, संयोजक विजय मिश्रा, कैंट प्रभारी अनिल दीक्षित, संयोजक रज्जन सिंह परिहार को बनाया गया है। इसी तरह अकबरपुर लोकसभा कल्याणपुर प्रभारी अखिलेश बाजपेई, संयोजक उमेश निगम, बिठूर प्रभारी गणेश यादव, संयोजक रूप नारायण त्रिपाठी, महाराजपुर प्रभारी सरस्वस्ती शरण द्विवेदी, संयोजक शैलेंद्र त्रिपाठी, घाटमपुर प्रभारी प्रेमनाथ विश्नोई, संयोजक कमलेश त्रिवेदी, रानियां प्रभारी राजेश सिंह सेंगर व संयोजक सतीश शुक्ला को बनाया गया है। इसी तरह अन्य क्षेत्रों के प्रभारी व संयोजक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed