फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   trader commits suicide by jumping in front of train after being scolded for refusing to give bike

Kanpur Suicide: पिता ने नहीं दी बाइक तो स्पेयर पार्ट्स व्यापारी ट्रेन के आगे कूदा, माैत

Thu, 17 Jul 2025 06:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Jul 2025 06:01 PM IST
सार

Kanpur News: स्पेयर पार्ट्स व्यापारी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना गोविंद नगर थानाक्षेत्र में दबौली वेस्ट की है।

विज्ञापन
trader commits suicide by jumping in front of train after being scolded for refusing to give bike
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंंदनगर थानाक्षेत्र में पिता के बाइक देने से मना करने और मां के डांटने पर स्पेयर पार्ट्स व्यापारी ने घर से 500 मीटर की दूरी पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बुधवार सुबह वह बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों के फोन करने पर उसने कॉल भी रिसीव नहीं की। गुरुवार सुबह पुलिस ने कानपुर-झांसी रेलवे लाइन किनारे उसका शव पड़ा होने की परिजन को सूचना दी तो परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


दबौली वेस्ट निवासी राधाकृष्ण राजपूत का इकलौता बेटा कुलदीप राजपूत (27) पिता के साथ स्पेयर पार्ट्स का व्यापार करता था। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि कुलदीप को बुधवार की सुबह कचहरी में कुछ काम था। उसने पिता से बाइक मांगी थी जिस पर उन्होंने बाइक तेज चलाने की बात कहकर चाबी देने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर मां मिथलेश ने भी बेटे को डांट दिया। इससे नाराज होकर कुलदीप घर से चला गया। शाम तक घर न लाैटने पर परिजनों ने कुलदीप के मोबाइल पर कई बार काॅल की लेकिन उसने काॅल रिसीव नहीं की। दोस्तों और रिश्तेदारों से जानकारी करने पर उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने रातभर बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि जगह भी तलाश की।
विज्ञापन

 

trader commits suicide by jumping in front of train after being scolded for refusing to give bike
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को गुरुवार सुबह कानपुर-झांसी लाइन पर शव पड़े होने की जानकारी मिली। माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर परिजनों को कुलदीप के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की जानकारी दी। इकलौते बेटे की मौत से मां मिथलेश बेसुध हो गईं। वहीं बहनें किरन, साधना और खुशबू रो-रोकर बदहवास थीं। गोविंदनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि पिता के बाइक देने से मना करने और मां के डांटने पर युवक ने आत्महत्या की है। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed