फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tractor trolley overturned uncontrollably in Ghatampur, Twenty Seven people died, rescue operation continues

Kanpur Tractor Trolly Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 की मौत, लापरवाही पर स्टेशन इंचार्ज निलंबित

Sun, 02 Oct 2022 12:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Oct 2022 12:35 PM IST
सार

भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

Tractor trolley overturned uncontrollably in Ghatampur, Twenty Seven people died, rescue operation continues
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में बड़ा हादसा हो गया है। भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में लापरवाही के चलते स्टेशन इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। बाहरी कानपुर के एसपी टीएस सिंह ने कहा कि जांच चल रही है। अगर कोई और भी दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।



मिली जानकारी के अनुसार, कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे। वहीं, से मुंडन करा कर लौट रहे ट्रैक्टर सवार ट्राली सहित हादसे के बाद खंती पानी भरे में जा गिरे। घटना से भयंकर चीख पुकार मच गई। आधे घंटे तक ट्राली बाहर नहीं निकाली जा सकी। इससे पानी के अंदर ही अधिकतर लोगों की मौत हो गई है।


कानपुर के डीएम विशाक अय्यर ने बताया कि सभी 26 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। शवों को उनके गांव भेजा गया है। 

Tractor trolley overturned uncontrollably in Ghatampur, Twenty Seven people died, rescue operation continues
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में करीब 50 लोग सवार थे। 26 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं और रेस्क्यू अभियान जारी है।

Tractor trolley overturned uncontrollably in Ghatampur, Twenty Seven people died, rescue operation continues
कानपुर ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख, मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाटमपुर सड़क  हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और उनके परिजनों के लिए राहत कोष से मदद दिए जाने की घोषणा की। पीएम राहत कोष से हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिजन को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है।  वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटमपुर ट्रैक्टर-ट्राली हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन

Tractor trolley overturned uncontrollably in Ghatampur, Twenty Seven people died, rescue operation continues
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्ति करते हुए हादसे में घायल हुए लोगों के उचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया गया है। 
 

Tractor trolley overturned uncontrollably in Ghatampur, Twenty Seven people died, rescue operation continues
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

छावनी में तब्दील हुआ हैलट हॉस्पिटल
कानपुर नगर में ट्रैक्टर की ट्राली पलट जाने से लगभग 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर आठ एम्बुलेंस 108 और 102 ने तुरंत मरीजों को सीएससी में भर्ती करा दिया। उसके बाद मरीजों को हैलट मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। हैलट हास्पिटल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं, हास्पिटल में पहले से भर्ती मरीजों को वार्ड्स में शिफ्ट किया गया है। 

Tractor trolley overturned uncontrollably in Ghatampur, Twenty Seven people died, rescue operation continues
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

घर से पांच किमी पहले हुआ हादसा, चालक नशे में था
हादसे में घायल ज्ञानवती ने बताया कि उनके छोटे बेटे अभी का आज मुंडन समारोह था। वह उनके पति राजू, दो बेटियों रिया व प्रिया, सास जानकी और गांव के अन्य लोगों के साथ मुंडन समारोह में गए हुए थे। वहां से वापसी के समय हादसा हो गया था, जबकि उनके  ससुर सिद्धि लाल घर पर ही थे। घर से 5 किलोमीटर पहले हादसा हुआ है। बता दें कि सभी मृतक मल्लाह वर्ग के बताए जा रहे हैं। ट्रैक्टर चालक के नशे में होने की भी बात सामने आई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed