{"_id":"5cab71e3bdec22145d38471f","slug":"tractor-trolley-full-of-pilgrims-turned-around-eight-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, आठ घायल
Mon, 08 Apr 2019 09:38 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 08 Apr 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर गांव फतेहपुर के सामने रविवार की रात इटावा जिले के कस्बा लखना स्थित कालका देवी मंदिर में मनौती की डला चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से किसी बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और उसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से चार घायलों को रेफर कर दिया गया।
कानपुर देहात जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव टिसुली निवासी पान सिंह (50) पुत्र जमादार बंजारा मनौती पूरी होने पर अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ रविवार कि रात लगभग 12 बजे ट्रैक्टर-ट्राली से डला चढ़ाने इटावा जिले के कस्बा लखना स्थित कालका देवी मंदिर जा रहे थे। हाईवे पर गांव फतेहपुर के सामने पहुंचते ही किसी काम से ट्रैक्टर को किनारे कर रोकने के लिए धीमा किया। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे बेकाबू वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई।
ट्राली में सवार श्रद्धालु उसके नीचे दब गए। इसी बीच उधर से गुजर रही हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से ट्राली को सीधा कराकर दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।
विज्ञापन
घायलों में शेर सिंह (17) पुत्र नवाब पाल निवासी गांव टिसुली थाना मंगलपुर कानपुर देहात, अर्जुन (17) पुत्र राम सिंह, उजाला (16) पुत्री गंभीर सिंह निवासी गांव भंदपुर थाना डेरापुर, सपना (16) पुत्री बदन सिंह, राजेंद्र (18) पुत्र लाखन सिंह, धरमपाल (40) पुत्र जिलेदार निवासी कस्बा मंगलपुर, रोशन (47) पुत्र नेक सिंह व सेऊली देवी (28) पत्नी लाल सिंह निवासी मोहल्ला भीखमपुर औरैया हैं। एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में चार की हालत ज्यादा गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया।