{"_id":"5dceac658ebc3e54d504f2b2","slug":"tractor-trolley-entered-in-woman-s-house-and-she-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: घर में घुसी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से महिला की मौत, मृतका की मां व बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: घर में घुसी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से महिला की मौत, मृतका की मां व बेटी घायल
Fri, 15 Nov 2019 07:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 15 Nov 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद घर के बाहर खड़ी भीड़ और मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में बघौली के पहाड़पुर गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली एक घर में घुस गई। क्षतिग्रस्त हुई दीवार के मलबे में दबकर एक महिला की जान चली गई। मृतका की मां और बेटी भी हादसे में घायल हो गईं। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
थाना कुतुबनगर (जिला सीतापुर) के तेजीपुरवा गांव निवासी रामश्री (30) पत्नी भैयालाल बघौली के पहाड़पुर गांव स्थित अपने मायके में एक हफ्ते पहले ही आई थी। शुक्रवार दोपहर वह घर पर खाना बना रही थी। पास ही उसकी बेेटी काजल (10), पिता सती प्रसाद और मां सरजू (65) बैठी थीं।
तभी वहां से निकल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली उसके घर में घुस गई और रामश्री, उसकी मां व बेटी दीवार के मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाया लेकिन तब तक रामश्री की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सरजू व काजल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बघौली थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी कब्जे में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।