फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tractor-trolley collides with Scooty; mother dies, son injured

Kanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी में मारी टक्कर मां की मौत, बेटा घायल

Fri, 10 May 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collides with Scooty; mother dies, son injured
चकरनगर। स्कूटी सवार मां-बेटे को ईंट लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार हुआ।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जनपद भिंड के गांव डिडी खुर्द निवासी मीनेष देवी (40) पत्नी सोनवीर सिंह अपने बेटे कुलदीप के साथ घर लौट रही थीं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे चकरनगर-सिंडौस मार्ग पर फायर स्टेशन के पास स्कूटी में पीछे से आ रही ईंट लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से मीनेष गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंची, यहां डॉक्टर ने मीनेष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जबकि घायल कुलदीप का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। इधर, पुलिस ने स्कूटी में टक्कर मार कर भाग रही ट्रैक्टर-ट्राली को ढकरा गांव के पास से कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कराया। मीनेष के बहनोई राजेश निवासी भिंडवा कला की बीमारी के चलते बीती 29 अप्रैल को मौत हो गई थी। वहां भिंडवा कला गांव से ही लौट रही थीं, तभी हादसा हो गया। मीनेष के पति किसान हैं। हादसे की खबर मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि चालक भाग गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed